image: Uttarakhand almora boy dheeraj kumar with rishi kapoor

उत्तराखंड के इस युवा ने कहा- मेरा वीडियो सोच समझ कर वायरल कीजिए..खुद देख लीजिए

हम आपको दो वीडियो दिखा रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये वीडियो ऋषि कपूर साहब के आखिरी वक्त का वीडियो है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ये दो वीडियो देखिए..
May 1 2020 1:00PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

आजकल लोग बिना सोचे समझे कुछ भी शेयर कर देते हैं। जी हां कुछ भी..ऋषि कपूर साहब का निधन हुआ तो सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई। लोगों ने न जाने क्या क्या शेयर कर दिया और उसके बीच एक वीडियो भी शेयर हुआ, जिसमें अस्पताल में एक लड़का ऋषि कपूर साहब के साथ गीत गा रहा है। लोगों ने, यहां तक कि मीडिया के बड़े बड़े धुरंधरों ने ये कहा कि ये वीडियो ऋषि कपूर साहब का आखिरी वीडियो है। लेकिन ऐसा नहीं है...सबसे पहले आपको बता दें कि कि ये नौजवान उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला है। बग्वालीपोखर के इस लड़के का नाम है धीरज कुमार। धीरज का कहना है कि उनका वीडियो ये कहकर वायरल किया जा रहा है कि ये ऋषि कपूर साहब का आखिरी वीडियो है। सच ये है कि ये वीडियो 2 फरवरी 2020 का है, जब ऋषि कपूर ने धीरज को आशीर्वाद दिया। आगे आप वीडियो देख लीजिए..

यह भी पढ़ें - देहरादून से हुई थी ऋषि कपूर की पढ़ाई, यहां बसता था उनका दिल
धीरज कुमार अल्मोड़ा के बग्वालीपोखर के रहने वाले हैं। वो फिलहाल मैक्स अस्पताल दिल्ली में कार्यरत हैं और फिलहाल महारौली में रह रहे हैं।

इतना जरूर है कि धीरज की जिंदगी के लिए ये पल बेहद खुशनसीब होगा। जब उन्होंने ऋषि कपूर साहब को ये गीत सुनाया। धीरज का ये वीडियो देख लीजिए..

सब्सक्राइब करें -


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home