image: Ias mangesh ghildiyal and ias swati s bhadauria in fame india top 50 dm list

उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल..देश के 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों की लिस्ट में पहाड़ से दो नाम

फेम इंडिया द्वारा देश के 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में उत्तराखंड के दो जिलाधिकारी हैं। पढ़िए पूरी खबर
Jun 2 2020 3:22PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के लिए गौरवशाली खबर है। उत्तराखंड के दो जिलाधिकारियों का नाम देश के 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों की लिस्ट में है। जी हां द फेम इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक फेम इंडिया ने देश के 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में उत्तराखंड के दो जिलाधिकारियों का नाम शामिल किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक फेम इंडिया मैगजीन ने एशिया पोस्ट सर्वे के साथ मिलकर विभिन्न स्रोतों, प्रबुद्ध लोगों की राय एवं ग्राउंड एवं मीडिया रिपोर्ट के आधार पर देश भर में 50 लोकप्रिय जिला अधिकारियों का चयन किया। ये जिलाधिकारी अपनी उत्कृष्टता के कारण अलग स्थान रखते हैं। स्टेकहोल्ड सर्वे के आधार पर 50 कैटेगरी बनाई गई और हर कैटेगरी में एक लोकप्रिय जिलाधिकारी को रखा गया। इनमें से टिहरी गढ़वाल के नए जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल को प्रेरक जिलाधिकारी की लिस्ट में टॉप पर रखा गया है। इसके अलावा चमोली जिले की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया को उम्दा जिलाधिकारी की लिस्ट में टॉप पोजीशन में जगह दी गई है। उत्तराखंड के ये दो जिलाधिकारी वास्तव में अपने कामों की वजह से जनता के दिलों में अलग ही जगह बना चुके हैं। आगे देखिए आईएएस स्वाति एस भदौरिया से खास बातचीत

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में ‘कोरोना’ खौफ के बीच खुशखबरी, एक ही दिन में रिकॉर्ड 120 लोग ठीक
इस वक्त मंगेश घिल्डियाल फिर भी जिले की कमान संभाल रहे हैं। तो स्वाति एस भदौरिया चमोली जिले की कमान संभाल रही हैं। कुछ वक्त पहले चमोली जिले की जिलधिकारी स्वाति एस भदौरिया से राज्य समीक्षा ने एक्सक्लूसिव बातचीत की थी। आप भी देखिए उस बातचीत के अंश

सब्सक्राइब करें -


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home