image: Roshan Raturi appeals for help to Makan Singh

गढ़वाल के मकान सिंह की हालत विदेश में बेहद गंभीर, रोशन रतूड़ी ने की आर्थिक मदद की अपील

टिहरी गढ़वाल के रहने वाले मकान सिंह की दोनों किडनी काम नहीं कर रहीं, लीवर ने भी काम करना बंद कर दिया है। इनके परिवार की मदद करें, इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।
Jul 29 2020 12:39PM, Writer:Komal Negi

तंजानिया के अस्पताल में भर्ती मकान सिंह राणा और उनके परिवार को मदद की दरकार है। उत्तराखंड के रहने वाले मकान सिंह राणा तंजानिया के होटल में काम करते थे। पिछले कुछ वक्त से वो गंभीर रूप से बीमार हैं। उनकी दोनों किडनी ने काम करना बंद कर दिया है। लीवर भी काम नहीं कर रहा। इस वक्त मकान सिंह राणा तंजानिया के डार अल सलाम स्थित श्री हिंदू मंडल हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उन्हें आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। मकान सिंह का परिवार टिहरी गढ़वाल के तोली गांव में रहता है। समाजसेवी रोशन रतूड़ी मकान सिंह को किसी तरह भारत वापस लाने की मुहिम में जुटे हैं। कुछ दिन पहले राज्य समीक्षा ने भी मकान सिंह को लेकर एक स्टोरी शेयर की थी। समाजसेवी रोशन रतूड़ी ने सोशल मीडिया के जरिए उत्तराखंडवासियों से मकान सिंह की मदद की अपील की। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट LIVE, 12वीं में ब्यूटी वत्सल ने किया टॉप
मकान सिंह रोजगार की तलाश में तंजानिया गए थे, लेकिन किसे पता था कि वहां जाकर उन्हें ऐसे बुरे दिन देखने पड़ेंगे। मकान सिंह तंजानिया के एक होटल में काम कर रहे थे। कुछ दिन पहले उन्हें गंभीर बीमारी ने जकड़ लिया। 40 वर्षीय मकान सिंह के परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। मकान सिंह के माता-पिता नहीं हैं। तंजानिया के अस्पताल में भर्ती मकान सिंह की दोनों किडनियों ने काम करना बंद कर दिया है। लीवर भी काम नहीं कर रहा। समाजसेवी रोशन रतूड़ी ने सरकार से मकान सिंह के परिवार की मदद की गुहार लगाई। उन्होंने मकान सिंह की स्वदेश वापसी में मदद की अपील की। क्योंकि मकान सिंह के परिवार की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। परिवार के मुखिया की गंभीर बीमारी की खबर सुन पत्नी कमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मकान सिंह को एयर एंबुलेंस से भारत लाने में 1 लाख डॉलर से ऊपर का खर्चा आएगा। इतनी बड़ी रकम जुटा पाने में परिवार असमर्थ है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 10वीं में गौरव सकलानी ने किया टॉप..देखिए रिजल्ट
समाजसेवी रोशन रतूड़ी मकान सिंह की मदद के लिए सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे हैं, ताकि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद मिल सके। राज्य समीक्षा भी आपसे पीड़ित परिवार की मदद की अपील करता है। आपके द्वारा दिया गया छोटा सा योगदान मकान सिंह की जान बचा सकता है, उनके परिवार को बिखरने से बचा सकता है। पहाड़ के जो भी भाई-बहन मकान सिंह राणा की मदद करना चाहते हैं, वो नीचे दिए अकाउंट नंबर पर सहायता राशि ट्रांसफर कर सकते हैं।
Mrs. Kamla Devi
State bank of India Paurikhal Tehri Garhwal Uttarakhand
Account number- 30820876469
IFSC Code - SBIN0009353
Swift Code- SBININBB380
MICR Code- 286002033
W/o Makan Singh



View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home