image: Update List of coronavirus patient who are fit now 1 august

उत्तराखंड में आज 162 लोगों ने कोरोना को हराया, अपने घर लौटे... देखिए लेटेस्ट रिपोर्ट

उत्तराखंड के लिए कोरोना के मोर्चे पर आज अच्छी खबर यह है कि आज 162 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। देखिए नई लिस्ट
Aug 1 2020 9:31PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के लिए कोरोनावायरस के मोर्चे पर आज एक राहत भरी खबर सामने आई है। आज 264 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं लेकिन 162 लोग अस्पताल से स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में अब तक 4330 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। यानी पूरे उत्तराखंड में अब कुल मिलाकर 2996 एक्टिव के बचे हुए हैं। आज उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से 34, चंपावात से 02, देहरादून जिले से 53, हरिद्वार जिले से 07, नैनीताल जिले से 05, पौड़ी गढ़वाल से 05, पिथौरागढ़ से 07, टिहरी गढ़वाल से 33 और उधम सिंह नगर जिले से 16 लोगों ने कोरोना को मात दी। कुल मिलाकर आज 162 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। उम्मीद करते हैं कि अब हर दिन ऐसे ही खबर सुनने को मिले। आगे देखिए कि उत्तराखंड के हर जिले से अब तक कितने मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।


उत्तराखंड में 4330 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ
अल्मोड़ा के 247 मरीज स्वस्थ हुए
बागेश्वर में 94 मरीज स्वस्थ हुए
चमोली जिले में 82 मरीज स्वस्थ हुए
चंपावत जिले में 71 मरीज स्वस्थ हुए
देहरादून में 1220 मरीज स्वस्थ हुए
हरिद्वार में 522 मरीज स्वस्थ हुए
नैनीताल में 674 मरीज स्वस्थ हुए
पौड़ी गढ़वाल में 184 मरीज स्वस्थ हुए
पिथौरागढ़ में 77 मरीज स्वस्थ हुए
रुद्रप्रयाग में 66 मरीज स्वस्थ हुए
टिहरी गढ़वाल में 491 मरीज स्वस्थ हुए
उधम सिंह नगर में 465 मरीज स्वस्थ हुए
उत्तरकाशी में 137 मरीज स्वस्थ हुए


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home