image: Muslim women urges pm modi to act against triple talak-0317

गर्भवती मुस्लिम महिला की गुहार...पीएम मोदी खत्म करो तीन तलाक की कुप्रथा !

Mar 29 2017 7:28PM, Writer:Riteish

तीन तलाक को लेकर पीएम मोदी ने जैसा रुख अपनाया है उसके बाद मुस्लिम महिलाओं ने उनका समर्थन किया है। तीन तलाक की शिकार कई मुस्लिम महिलाएं मिल जाएंगी जो इसका विरोध करती हैं। लेकिन उसके बाद भी ये कुप्रथा चली आ रही है। अब एक ऐसा केस सामने आया है जो सभी को सोचने पर मजबूर कर देगा। सहारनपुर के नानौता में रहने वाली इस गर्भवती महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने गर्भ गिराने से इंकार कर दिया। अपने साथ हुए इस अन्याय के खिलाफ महिला ने पीएम मोदी से गुहार लगाई है। महिला ने बाकायदा प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिख कर इंसाफ की मांग की है। महिला के मुताबिक उसके दो बेटिया हैं। ससुराल वालों का आशंका है कि तीसरी बार भी बेटी न हो जाए। इसलिए वो गर्भपात करने के लिए दबाव बना रहे हैं। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसने थाने में भी मदद की गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की। कहीं से इंसाफ न मिलता देख महिला ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर तीन तलाक को खत्म करने की मांग की है। साथ ही गर्भ में पल रहे बच्चे की सुरक्षा की अपील भी की है।

पीड़ित महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। पीड़ित महिला शगुफता ने पीएम मोदी के साथ साथ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महिला आयोग, सहारनपुर के जिलाधिकारी और सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी ये पत्र भेजा है। उसने कहा है कि पांच साल पहले उसकी शादी गंगोह के बुडढाखेडा गांव के रहने वाले शमशाद के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी दो बेटियां हुईं। वो एक बार फिर से गर्भवती है। तो उसके पति और ससुराल वालों को लग रहा है कि कहीं इस बार भी बेटी न हो जाए। इसलिए वो उसे गर्भपात कराने के लिए दबाव डाल रहे हैं। पीड़ित महिला ने आगे जो बाते पत्र में लिखी हैं वो पढ़कर इस बात का अंदाजा लग जाता है कि तीन तलाक को कुछ लोगों ने एक हथियार बना लिया है। महिलाओं से अपनी बात मनवाने के लिए तीन तलाक की धमकिया दी जाती हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home