image: Indian bid to enter nsg-0417

मोदी का व्रत रखना सफल...भारत के लिए बड़ी खबर...खुल गया NSG का रास्ता !

Apr 5 2017 3:51PM, Writer:Riteish

भारत काफी लंबे समय से NSG यानि परमाणु आपूर्ति समूह में शामिल होने की कोशिश कर रहा है। लेकिन चीन के अड़ंगे के कारण वो इसमें कामयाब नहीं हो पा रहा है। पिछले साल पीएम मोदी ने लगातार इसकेलिए कोशिश की थी। वो एनएसजी में शामिल होने के करीब भी पहुंच गए थे। लेकिन फिर भी भारत के लिए दरवाजे नहीं खुले। अब जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक भारत के लिए एनएसजी के दरवाजे खुलते दिख रहे हैं। खास बात ये है कि अब तक भारत का विरोध कर रहे कुछ देश समर्थन में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि एनएसजी परामर्श समूह की बैठक जारी है और यहां भारत की सदस्यता के बारे में चर्चा हो रही है। बता दें कि जर्मनी ने भारत को अपना समर्थन दिया है। हालांकि अब भी सबसे बड़ी समस्या चीन की है जो लगातार भारत का विरोध कर रहा है।

अमेरिका ने हाल ही में भारत को अपना समर्थन फिर से दोहराया था। बता दें कि चीन नॉन एनपीटी मेंबर्स को एनएसजी में शामिल करने का विरोध कर रहा है। उसका कहना है कि एनपीटी पर साइन किए बिना किसी भी देश को एनएसजी की सदस्यता नहीं मिले। भारत ने अभी तक एनपीटी पर साइन नहीं किए हैं। कुल मिलाकर जिस तरह से अभी तक भारत का विरोध करने वाले देश भारत के समर्थन में आ रहे हैं वो एक सुखद संकेत है। चीन को मनाने की कोशिश भी जारी है। चीन की प्रमुख आपत्ति एनपीटी पर साइन है। वो चाहता है कि अगर भारत को बिना एनपीटी पर साइन किए NSG का सदस्य बनाया जाता है तो फिर पाकिस्तान को भी एनएसजी का सदस्य बनाया जाए। बता दें कि एनएसजी का सदस्य बनने के बाद भारत की परमाणु जरूरतों की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। वो इस ग्रुप के किसी भी देश से परमाणु तकनीक हासिल कर सकता है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home