image: Uttarakhand Bageshwar Subedar Khushal Singh Martyr

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर, दिवाली पर शहीद हुए सूबेदार खुशाल सिंह..गांव में शोक की लहर

उत्तराखंड के लिए दिवाली पर बेहद दुखद खबर सामने आई है। उत्तराखंड का सपूत Subedar Khushal Singh koranga दिवाली पर शहीद हो गया।
Oct 24 2022 7:55PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के वीर जवान अपनी जान की परवाह किए बिना सीमा पर देश की रक्षा करते हैं। इन वीर सपूतों की बदौलत खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं।

Bageshwar Subedar Khushal Singh koranga Martyr

इस बीच उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर है। भारतीय सेना में तैनात उत्तराखंड के लाल का निधन हो गया है। एएससी बंगलुरु में तैनात सूबेदार खुशाल सिंह कोरंगा की आकस्मिक मृत्यु से परिवार में शोक पसर गया है। बताया जा रहा है कि सूबेदार खुशाल सिंह ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक सूबेदार खुशाल सिंह के पार्थिव शरीर को सेना की टुकड़ी द्वारा उनके गांव लाया जा रहा है। सूबेदा खुशाल सिंह मूल रूप से बागेश्वर के बनलेख के सनी गाँव के रहने वाले थे। सेना के वाहन से गांव पहुंचने के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। सूबेदार खुशाल सिंह की सरयू गोमती संगम तट पर राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home