image: Anushka sharma singing pahadi song

Video: ‘मेरा दिल पहाड़ी...देखिए...अनुष्का का खुला ऐलान...और गाया घुघूती बासूती ’...

May 6 2017 6:42AM, Writer:प्रगति

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड का एक ऐसा चमकता सितारा जिसे आज किसी पहचान की जरूरत नहीं, अनुष्का शर्मा नाम ही काफी है, बैंड, बाजा, बारात, रब ने बना दी जोड़ी, एनएच-8, जब तक है जान, ऐ दिल है मुश्किल और ना जाने कितनी फिल्में कर अनुष्का अपनी पहचान बना चुकी हैं। लेकिन उनकी ये ऊचांईयां ही सिर्फ उनकी पहचान नहीं है बल्कि इस मुकाम पर पहुंचने के बाद भी अपनी जमीन से जुड़े रहना उनकी खासियत है ..जी हां और ये बात हम दावे के साथ कह सकते हैं कि उन्हें आज भी अपनी मिट्टी, अपने पहाड़ से प्रेम हैं । अनुष्का ने अपने पहाड़ प्रेम को अबतक अपने अंदर जिंदा रखा है। अनुष्का का ये पहाड़ी प्रेम हमें कई मौकों पर देखने को भी मिला रहा है। अनुष्का शर्मा भले ही कई सालों से मुंबई में रह रही हो मगर आज भी उनके लब पहाड़ी गीत ही गुनगुनाते हैं। वो अपनी जमीन और अपनी भाषा पर गर्व महसूस करती हैं । अनुष्का का रिश्ता उत्तराखंड से भावनाओं का है।

जो रिश्ते भावनाओं से जुड़े होते हैं उन्हें भूलना भी आसान नहीं होता। अनुष्का शर्मा का उत्तराखंड से गहरा लगाव है। अयोध्या में जन्मीं और बैंगलोर में पली बढ़ी अनुष्का शर्मा की मां आशिमा शर्मा मूल रूप से गढ़वाली हैं। अनुष्का के पिता, कर्नल अजय कुमार शर्मा एक आर्मी अफसर है, जो यूपी के हैं लेकिन वो भी लंबे वक्त तक उत्तराखंड में रह चुके हैं तो वहीं अनुष्का की नानी का घर दून में है। वो यहां नेशविला रोड पर रहती हैं।शायद इसलिए आज भी पहाड़ की ये बेटी उत्तराखंड की ताजगी और खूशबू को अपने में समाए हुए है। अनुष्का के उत्तराखंड प्रेम की बातें हम यूं ही नहीं कर रहे, आज हम आपको ऐसे उदाहरण देंगे जिससे साबित हो जाएगा कि अनुष्का आज भी उत्तराखंड को दिल में बसाती हैं। अनुष्का अक्सर अपने इंटरव्यू में उत्तराखंड का जिक्र करती हैं। अभी हाल ही में उन्होंने सोनी के मशहूर कपिल शर्मा शो में..' गढ़वाली और कुमाऊनी गीतों को गाकर अपना उत्तराखंड प्रेम जताया था। अनुष्का को उत्तराखंडी गीत गाते पूरी दुनिया ने सुना था।

उन्होंने बहुत ही खूबसूरती के साथ सदाबहार गाना बेडु पाको गाया था यहीं नहीं अनुष्का ने उत्तराखंड के घर – घर में बच्चों को सुनाई जाने वाली लोरी को भी बखूबी गुनगुनाया था । अनुष्का की मां गढ़वाल की है इसलिए उन्हें ये लोरी आती है। यहीं नहीं कैसे अनुष्का आज भी उत्तराखंड की संस्कृति को अपने में संजोए- संवारे हुए हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब वो एक चैनल के कार्यक्रम के दौरान देश के जवानों के बीच गई तो उन्होंने कोई और नहीं उत्तराखंडी गीत ही गाया। गढ़वाल राइफल्स के जवानों के बीच बैठी उत्तराखंड की बेटी अनुष्का शर्मा से पहले गढ़वाली गाने की डिमांड की जाती है। ये तो हुई उनके उत्तराखंडी सुरों की बात, अब बात करते हैं अनुष्का के उत्तराखंड से दिल के कनेक्शन की, बॉलीवुड की ये टॉप हिरोइन चाहें तो सिर्फ विदेशों में ही हॉलीडे मनाए मगर अनुष्का ने हमेशा ही अपनी जमीन, मिट्टी और अपने शहर को ही याद किया और ज्यादातर छुट्टियों में अपने प्यार विराट कोहली के साथ उत्तराखंड में ही कदम रखें । कोई भी ऐसा स्टार नहीं छूटा है, जिसके साथ अनुष्का ने काम ना किया हो। लेकिन कहते हैं कि इंसान को अपनी जड़ें नहीं भूलनी चाहिए। इस बात को ही अनुष्का ने सच साबित करके दिखाया है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home