ये हैं उत्तराखंड़ की ‘शापित’ जगहें...जहां जाने से ‘शक्तिमान’ भी डरता है !
May 9 2017 9:38AM, Writer:मीत
आज हम उत्तराखंड के बारे में आपको कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। कुछ ऐसी बातें जिनके बारे में सुनकर हर किसी की रूह कांपने लग जाती हैं। कहते हैं कोई कितना भी बड़ा शक्तिमान क्यों ना हो, एक बार उत्तराखंड की इन जगहों में आता है तो हैरान रह जाता है। ये उत्तराखंड की वो जगहें हैं, जिन्हें शापित कहा गया है। सबसे पहले सवॉय होटल की बात करते हैं। ये होटल मसूरी में है। 121 कमरों वाले इस बहोटल को मनहूस कहा जाता है। इसके पीछे एक खास वजह भी है। कहा जाता है कि इस होटल में एक ब्रिटिश महिला का रहस्यमय तरीके से मर्डर कर दिया गया था। इसके बाद उस डॉक्टर की भी हत्या कर दी गई, जिसने उस महिला का पोस्टमार्टम किया था। सिर्फ ये ही नमहीं, इसके बाद उस शख्स को भी मार दिया गया, जो इस महिला की पेंटिंग्स तैयार करता था। ये तीनों हत्याएं आज तक रहस्यमयी है। आज तक कोई भी इन तीनों की मौत की वजह का पता नहीं लगा सका है।
कहा जाता है कि उस ब्रटिश महिला की आत्मा रोज इस होटल में घूमती है और उस शख्स की तलाश करती है, जडिसने उसकी हत्या की थी। मसूरी के सवॉय होटल को कई बार खरीदा और बेचा गया लेकिन इसकी मनहूसियत ने सभी को बर्बाद कर डाला। इसके अलावा उत्तराखंड के चंपावत जिले के बारे में भी हम आपको बताने जा रहे हैं। चंपावत में मौजूद है लोहा घाट। यहां एक बंगला है जिसे ऐबी के नाम से जाना जाता है। यहां के लोगों का मानना है कि यहां हर दिन कोई ना कोई घटना होती रहती है। लोगों का कहना है कि ये जगह शापित हा और इस वजह से ऐसा होता है। ।दरअसल ये एक अस्पताल हुआ करता था। यहां एक डॉक्टर था, जो अजीबह सी बातें करता था। वो डॉक्टर बताता था कि किसकी मृत्यु किस दिन और किस समय होगी, वो सब जानता है। वो अस्पताल में आए हर नए मरीज से मुलाकात करता था और उसके बारे में भविष्यवाणी करता था।
सच तो ये भी है कि भविष्यवाणी के मुताबिक लोगों की मौत हो जाती थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लोगों कि मौत कैसे होती थी, इस बारे में भी हम आपको बता रहे हैं। अस्पताल में एक कमरा बना हुआ था जिसे मुक्ति कोठरी कहा जाता था। भविष्यवाणी के मुताबिक मौत से कुछ वक्त पहले मरीज को इस कोठरी में पहुंचा दिया जाता था। कहा जाता है कि वो डॉक्टर अपनी भविष्यवाणी सच साबित करने के लिए लोगों को खुद ही मार देता था। मरे हुए लोगों की रूह की वजह से यहां अजीब अजीब सी घटनाएं होती जाती हैं। इसके अलावा भी उत्तराखंड में कई ऐसी जगहें हैं, जहां पैरानॉर्मल एक्टिविटी होती रहती हैं। रायवाला रेलवे स्टेशन भी इस बारे में काफी चर्चा में है। कहा जाता है कि रायवाला रेसवे स्टेशन में लोगं को कई बार पटरी पर कोई साया चलता दिखा है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, यो कोई नहीं जानता। तो ये वो जगहें हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि ये बेहद ही डरावनी जगहें हैं।