image: Pahari nati dance in chandigarh

Video: पहाड़ियों के ठुमके से चंड़ीगढ हिल गया...इस शो के आगे ‘हनी सिंह’ का शो फेल !

May 9 2017 10:50AM, Writer:मीत

पहाड़ी कौन हैं, क्या हैं, कैसे हैं, किस तरह के हैं, कैसे रहते हैं , क्या करते हैं, क्या खाते हैं ? दरअसल ये हम नहीं पूछ रहे। ये पूछा गया चंड़ीगढ़ में एक शओ के दौरान। दरअसल चंडीगढ़ में एक खास शो आयोजित किया गया। जिसमें देशभर से बड़े बड़े कलाकारों को बुलाया गया था। इस शो में पहाड़ के एक डांस ग्रुप को भी बुलाया गया था। हर राज्य से किसी को बुलाना था, तो एक पहाड़ी ग्रुप ने हामी भर दी। लेकिन जब इस ग्रुप ने स्टेज पर डांस करना शुरू किया तो अच्छे खासों की हेकड़ी निकल गई। कहा जा रहा है कि इस डांस को देखने के लिए जबरदस्त भीड़ उमड़ गई। ये भी कहा जा रहा है कि इस शो से ठीक एक दिन पहले यहां पर रैपर हनी सिंह का भी शो था, लेकिन हनी के शो में उतनी भीड़ नहीं देखी गई, जो इस पहाड़ी शो में देखी गई। बताया जा रहा है कि ये ग्रुप उत्तराखंड और हिमाचल के युवाओं ने मिलकर तैयार किया है। इस ग्रुप का खास मकसद ये है कि पहाड़ की परंपरा लोगों तक पहुंचनी चाहिए।

आप भी एक बार एक वीडियो को देखेंगे तो खुश हुए बिना नहीं रह पाएंगे। जिस अंदाज मेंं इन युवाओं ने इस डांस में परफॉर्म किया है, वो बेहतरीन है। ये देखकर साफ पता चलता है कि आज किस तरह से पहाड़ी के युवा अपनी संस्कृति को दूसरे राज्यों और मुल्कों तक फैला रहे हैं। कह सकते हैं कि अपनी संसकृति को साथ लेकर पहाड़ी युवा अब जमाने के साथ चलना सीख रहे हैं। इस वीडियो में आप अलग अलग गानों पर इस ग्रुप की शानदार परफॉर्मेंस देख सकते हैं। सोशल मीडिया और यू-ट्यूब पर इस गाने को काफी हिट्स भी मिले हैं। आप आज देख सकते हैं कि पहाड़ी के युवा हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। कला का क्षेत्र हो, विज्ञान का क्षेत्र हो, खेल का क्षेत्र हो या फिर संस्कृति का ही क्षेत्र क्यों ना हो, दिख रहा है कि हर जगह पहाड़ी अपना दिम दिखा रहे हैं। इस डांस के बारे में ये खबर भी है कि चंडीगंढ़ में इस शो को देखने के लिए टिकट ब्लैक में भी बिके हैं।

चंडीगढ़ में ‘परिवर्तन 2k16’ शो का आयोजन किया गया था। इस शो में देशभर के सभी ग्रुप्स को बुलाया गया था। इस शो में ही पहाड़ियों ने इस डांस का प्रदर्शन करिया। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि कुछ लोगों ने तो इस शो को देखने के लिए 100 रुपये की टिकट हजारों मेें खरीदी है। पहाड़ियों ने आज उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। इस वीडियो से पता चलता है कि आगे चलकर उत्तराखंड के युवा किस लेवल पर जाने वाले हैं। इन युवाओं ने जिस खूबसूरती से इस गाने में डांस किया है, वो बेहतरीन है। इतना जरूर है कि यू-ट्यूब पर ये डांस काफी हिट हो गया हैं। आप ये वीडियो देखकर खुश हो जाएंगे। इस गीत की दीवानगी का आलम ये है कि ये सभी के द्वारा पसंद किया जा रहा है। उम्मीद है कि यू-ट्यूब पर ये वीडियो अपनी अलग ही छाप छोड़ेगा। इस वीडियो से पता चलता है कि आगे चलकर उत्तराखंड के युवा किस लेवल पर जाने वाले हैं। आप भी एक बार इस डांस को देखिए


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home