Video: 'बेड़ू पाको' गाने पर डेढ़ साल के बच्चे ने बजाया तबला...ये है पहाड़ी हुनर
May 11 2017 3:14PM, Writer:shantanu
कहते हैं किसी पहाड़ी के दिल से पहाड़ी संस्कृति को नहीं निकाला जा सकता है। ये एक बार फिर से साबित होता दिख रहा है। अपने हुनर और लगन के दम पर पहाड़ के निवासियों ने देश और दुनिया में अपनी अलग जगह बनाई है। हर पहाड़ी को इस पर गर्व होता है। पिछले कुछ समय से देखा गया है कि उत्तराखंड से लोगों का पलायन हुआ है। नौकरी और बेहतर जिंदगी की तलाश में पहाड़ों से निकल कर देश के बड़े शहरों में जा रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी पहाड़ी कल्चर को अपने अंदर जिंदा रखते हैं। पहाड़ के लोगों के इस जज्बे से देश के दूसरे इलाकों में रहने वाले लोगों को सीखना चाहिए। भले ही ये पहाड़ों से दूर हो जाएं, लेकिन इनके दिल से पहाड़ दूर नहीं हो सकता है।
इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिए एक बार फिर से पहाड़ी संस्कृति की चर्चा होने लगी है। कहा जा रहा है कि पहाड़ी कहीं भी रहें लेकिन वो अपने कल्चर को नहीं भूल पाते हैं। वैसे भी कहा गया है कि अपनी जमीन को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। आप कहीं भी रहे अपनी जड़ों को हमेशा याद रखिए। इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एस मासूम डेढ़ साल का बच्चा पहाड़ी संस्कृति के साथ आत्मसात कर रहा है। ये उसके माता पिता के संस्कार है जो वो अपने बच्चे के अंदर डाल रहे हैं। कच्ची उम्र में ही ये बच्चा पहाड़ी गीतों में रच बस गया है। ये तबले पर बिना रुके लगातार बेड़ू पाकों की धुन निकालने की कोशिश कर रहा है। इस बच्चे का नाम रियो बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इस बच्चे के माता पिता पहाड़ी है। वो अपने पहाड़ी कल्चर के बारे में अपने बच्चे को सिखा रहे हैं। इस वीडियो को देख कर दिल खुश हो जाता है। ये खबर हर पहाड़ी के दिल को छू जाएगी। रोजी रोटी और बेहतर जिंदगी की तलाश में देवभूमि से दूर तो रह रहे हैं लेकिन फिर दिल में उत्तराखंड की हरियाली है। इसी हरियाली के दम पर जिंदगी की तमाम दुश्वारियों का सामना करते हैं। बेड़ू पाको तो वैसे भी उत्तराखंड की हवाओं में है। लोकगीतों का अलग ही आनंद आता है. किसी भी पहाड़ी के लिए ये गाना उसके बचपन की यादों को ताजा करने वाला है। तो बिना देर किए आप भी देखिए ये गाना और देखिए कि किस तरह से मासूम बच्चा बेड़ू पाको पर तबले की संगत दे रहा है। रियो का ये वीडियो देखकर आप भी उत्तराखंड की यादों में खो जाएंगे।