image: When vasundhara raturi meets pm modi

Video: देवभूमि की इस बेटी के फैन पीएम मोदी...ये वीडियो देखकर हर उत्तराखंडी को गर्व होगा

May 14 2017 2:29PM, Writer:मीत

क्या आपने कभी वसुंधरा रतूड़ी का नाम सुना है ? अगर नहीं सुना है तो आज आपको ये वीडियो जरूर देखना चाहिए। ये वो वीडियो है, जिसमें वसुंधरा रतूड़ी पीएम मोदी से मुलाकात कर रही हैं। जब मोदी ब्रसेल्स में थे तो वसुंधरा रतूड़ी का खास तौर पर भारत से बुलाया गया था। वसुंधरा ने वहां पर मोदी के सम्मान में स्वागती गीत गाया था। इसके बाद वसुंधरा ने पीएम मोदी से मुलाकात भी की थी। वसुंधरा कहती हैं कि उनके लिए ये पल किसी सम्मान से कम नहीं था। खुद वसुंधरा को भी पहले इस बात की जानकारी नहीं थी। लेकिन बाद में पीएम मोदी उनसे खुद मिले थे। उनसे बात की थी। वसुंधरा ने मोदी से कहा था कि वो बार बार उनके प्रोग्राम मन की बात को सुनती हैं। वसुंधरा के बारे में हम पहले भी आपको बता चुके हैं। वसुंधरा वो लड़की हैं, जिन्होंने जी टीवी पर सारेगामापा लिटिल चैंम्प में जीत हासिल की थी। इसके अलावा साल 2016 में दिल्ली में आयोजित संगीत प्रतियोगिता की क्लासिकल श्रेणी में भी वसुंधरा ने जीत हासिल की थी।

वसुंधरा अभी बी. ए संगीत सेकंड ईयर की छात्रा हैं। छोटे पर्दे पर सालों पहले आए हिट सिंगिंग रीयलिटी शो में उत्तराखंड की बेटी वसुंधरा रतूड‌ी ने अपनी गायकी का जादू बिखेरा था। कहते हैं किसी पहाड़ी के दिल से पहाड़ी संस्कृति को नहीं निकाला जा सकता है। ये एक बार फिर से साबित होता दिख रहा है। अपने हुनर और लगन के दम पर पहाड़ के निवासियों ने देश और दुनिया में अपनी अलग जगह बनाई है। हर पहाड़ी को इस पर गर्व होता है। वसुंधरा ने भी कुछ ऐसा किया है। इससे पहले हमने आपको वसुंधरा का एक वीडियो दिखाया था। जिसमें वो ‘मन भरमेगी मेरी सुधबुध ख्वेगी’ गाना गा रही थीं । यकीन मानिए ये गाना सुनकर आप पहाड़ी की वादियों में कहीं खो जाएंगे। पिछले कुछ समय से देखा गया है कि उत्तराखंड से लोगों का पलायन हुआ है। नौकरी और बेहतर जिंदगी की तलाश में पहाड़ों से निकल कर देश के बड़े शहरों में जा रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी पहाड़ी कल्चर को अपने अंदर जिंदा रखते हैं।

पहाड़ के लोगों के इस जज्बे से देश के दूसरे इलाकों में रहने वाले लोगों को सीखना चाहिए। भले ही ये पहाड़ों से दूर हो जाएं, लेकिन इनके दिल से पहाड़ दूर नहीं हो सकता है। जो वीडियो हम आपको दिखा रहे हैं, इन दिनों ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिए एक बार फिर से पहाड़ी संस्कृति की चर्चा होने लगी है। कहा जा रहा है कि पहाड़ी कहीं भी रहें लेकिन वो अपने कल्चर को नहीं भूल पाते हैं। वैसे भी कहा गया है कि अपनी जमीन को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे वसुंधरा अपनी आवाज से समा बांध रही हैं। किस तरह से वो पहाड़ी संस्कृति के साथ आत्मसात कर रही हैं। ये वसुंधरा के माता पिता के संस्कार है जो उन्होंने अपनी प्यारी सी बेटी में भरे हैं। कच्ची उम्र में ही वसुंधरा पहाड़ी गीतों में रच बस गई थी। ये वीडियो देख कर दिल खुश हो जाता है। यकीन मानिए ये वीडियो हर पहाड़ी के दिल को छू लेगा। जब वसुंधरा ने सारेगामापा लिटिल चैंप में भाग लिया था, तो सोनू निगम भी उनकी आवाज के मुरीद बन गए थे।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home