Video: हुनर हो तो इस पहाड़ की बेटी जैसा...दुनिया को दिखाया पहाड़ी आवाज का दम...जय हो !
May 18 2017 8:14PM, Writer:मीत
पहाड़ी कुछ भी करें, तरक्की के शिखर पर होते हैं। ऐसा ही कुछ पहाड़ की बेटी नेहा खंकरियाल ने भी साबित किया है। द वायस इण्डिया सीजन 2 में उत्तराखंड की बेटी नेहा ने कभी अपना जलवा दिखाया था। देश ने देखा था कि उत्तराखंड की बेटियों में क्या दम है। नेहा वो लड़की हैं, जिन्होंने उत्तराखंड की कई बेटियों को प्रेरणा दी है कि आगे बढ़ो और कभी भी झुको मत। नेहा ने जमाने को बताया कि उत्तराखंड की बेटी जब ठान लेती है तो कुछ भी कर सकती है। यूं तो नेहा दिल्ली की रहने वाली हैं लेकिन उनका दिल पहाड़ों के लिए ही धड़कता है। नेहा के परिवार में उनके पति और उनका बेटा भी है। नेहा के नक्शे कदम पर उनका बेटा भी चलता है। जब जब नेहा रियाज करने के लिए बैठती हैं, तो उनका बेटा भी उनके साथ बैठता है। कुल मिलाकर अपने संस्कारों को नेहा कभी भूली नहीं और आगे ही बढ़ती गई। हाल ही में देहरादून में विरासत में भी नेहा ने शानदार प्रस्तुति दी थी।
जब नेहा ने वॉयस इंडिया सीजन 2 में हिस्सा लिया था तो उनके पति पुणे में काम करते थे। नेहा के पति कहा करते थे कि घर और ऑफिस को मैनेज करना और फिर बेटे पर भी ध्यान देना नेहा के लिए किसी टास्क से कम नहीं है, लेकिन वो हमेशा पूरी कोशिश करती हैं कि हर चीज को मैनेज किया जाए। पहाड़ की बेटियां होती ही ऐसी हैं, इन्हें गुणों की खान कहा जाए तो कुछ भी कम नहीं होगा। कहते हैं कि मंजिल को पाने के लिए एक बड़ा सपना देखना पड़ता है। नेहा ने भी सपने देखे। आगे बढ़ने के सपने, उत्तराखंड का नाम रोशन करने के सपने, शहर की भीड़ से निकलकर अपनी आवाज को बुलंद करने का सपना और दुनिया में छा जाने सपना। हर सपना देखा नेहा खंकरियाल ने और आज ये बेटी किसी पहचान की मोहताज भी नहीं है। नेहा कहती हैं कि मां बनने के बाद उनकी जिम्मेदारियां बढ़ गई थी।
घर में, परिवार में और संगीत में हर जगह उनकी जिम्मेदारियां बढ़ गई थी। लेकिन हार ना मानने वाली बेटी को नेहा कहते हैं। नेहा कहा करती थी कि वो अपनी जिंदगी में कम से कम एक गाना ऐसा गाना चाहती हैं कि लोग उन्हें उनके नाम से याद रखें। कहते हैं कि ख्वाब हैं, तो मंजिलें हैं, मंजिलें हैं तो रास्ते हैं, रास्ते हैं तो हौसला है, हौसला है तो विश्वाश है और विश्वास है तो जीत है। नेहा ने भी शायद ख्वाब देखे और उन ख्वाबों को मंजिलों तक पहुचाने का दम भरा। आज हम आपके सामने नेहा की आवाज में ये एक छोटा सा वीडियो लेकर आए हैं। ये गाना पहाड़ की नारियों पर ही है। इस गाने को पहाड़ के कालयजी सिंगर नरेंद्र सिंह नेगी जी ने गाया है। गाने के बोल हैं ‘हमारा पहाड़ की नारी’। आज जरा स्टेज से हटकर नेहा की इस परफॉर्मेंस को देख लीजिए। दिल से सलामी देंगे आप इस आवाज को। राज्य समीक्षा का पहाड़ की इस बेटी को सलाम।