पहाड़ों में भारतीय सेना की ‘सिंह गर्जना’...मार गिराए पाक की खूनी टुकड़ी के दो जवान
May 26 2017 6:39PM, Writer:Shantanu
भारत ने पाकिस्तान को आखिरकार जवाब दे ही दिया है। पाकिस्तान ने एक बार फिर से अपनी नापाक निगाहें भारतीय सीमा पर डालने की कोशिश की। इस बार भी उसकी बदनाम BAT के सदस्य भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशि्श में थे। लेकिन कहते हैं न काठ की हांडी एक बार चढ़ती है। एक बार भारतीय जवानों पर हमला करने में कामयाब क्या हो गए, पाकिस्तानी बैट के जवान खुद को तीस मार खान समझने लगे थे। इस बार इंडियन आर्मी ने उन्हे जोरदार सबक सिखाया है। भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे दो पाकिस्तानी बैट जवानों को सेना ने मार गिराया है। ये घटना उड़ी सेक्टर की है। बताया जा रहा है कि बैट जवानों को मारने के बाद भी सेना का सर्च ऑपरेशऩ जारी है। इस बात का अंदेशा है कि कुछ और पाकिस्तानी जवान छुपे हो सकते हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तानी BAT के जवानों ने भारतीय जवानों के साथ बर्बरता दिखाई थी।
सीमा पर भारतीय जवानों को धोखे से मारा गया था। उसके बाद उनके शवों को क्षत विक्षत किया गया था। ये काम बैट ने ही किया था। कहा जाता है कि पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम में आतंकियों की भी भर्ती होती है। ये टीम पाशविक हरकतों के लिए बदनाम है। इस बार फिर से उन्होंने पुरानी हरकत दोहराने की कोशिश की। सीमा पर घात लगाकर भारतीय जवानों पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन इस बार इंडियन आर्मी मुस्तैद थी। पाकिस्तानी बैट के जवान उड़ी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। भारत की तरफ से इस एक्शन कोो काफी अहम माना जा रहा है। जानकारों के मुताबिक भारत ने पाकिस्तान को जवाब दे दिया है। वो किसी भी तरह के हालात के लिए पूरी तरह से तैयार है। इन दो बैट जवानों के शव एलओसी के नो मैन्स लैंड में पड़े हुए हैं। ये पाकिस्तान की पोल खोल रहे हैं।
बैट के आतंकियों के शव पाकिस्तान के खिलाफ सबूत का काम कर रहे हैं। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि पाकिस्तान इस घटना के होने से भी इंकार करेगा। जैसे उसने सर्जिकल स्ट्राइक के बाद किया था। पिछले कुछ दिनों से सीमा पर तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया है। सीजफायर का उल्लंघन तो पाकिस्तान कर ही रहा है। साथ ही वो आम नागरिकों पर भी मोर्टार दाग रहा है। इन सबको देखते हुए इंडियन आर्मी ने कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी चौकियों को तबाह किया था। उसका बूाकायदा वीडियो भी जारी किया गया था। उसके बाद पाकिस्तान ने भी एक फर्जी वीडियो जारी करके कहा कि उसने भी भारतीय चौकियों को उड़ाया है। हालांकि उस वीडियो के बाद पाकिस्तान की ही जग हंसाई हुई थी। कुल मिलाकर अब पाकिस्तान घिर गया है। कुलभूषण जाधव मुद्दे पर भी उसे ICJ में हार का सामना करना पड़ा है।