फेसबुक यूजर्स सावधान...कभी भी शेयर ना करें ऐसी बातें...वरना आफत में पड़ जाएंगे !
Jun 4 2017 5:12PM, Writer:मीत
फेसबुक धीरे धीरे दुनिया भर के लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। कहा जाता है कि दुनिया में हर आठवां शख्स फेसबुक का इस्तेमाल कर रहा है। आज के दौर में फेसबुक हर किसी के लिए जरूरी ऐप्लीकेशन बन गया है। इस ऐप के जरिए लोग अपना स्टेटस डालते हैं, अपनी लोकेशन शेयर करते हैं, अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर डालते हैं, वॉयस कॉल करते हैं। इसके अलावा भी कई चीजें हैं, जो लोग इस ऐप के जरिए करते हैं। अगर ये कहें कि Facebook लगातार लोगों के आपस में जुड़ने का जरिया बनता जा रहा है, तो गलत नहीं होगा। लेकिन इस बीच ये ऐप्लीकेशन लोगों के लिए बड़ा खतरा भी बनती जा रही है। हम आपको आज बताने जा रहे हैं कि फेसबुक पर कभी भी कुछ बातें शेयर ना करें। इस तरह से आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। आखिर कौन सी वो पांच बातें हैं , जिनका ध्यान आपको Facebook इस्तेमाल करने से पहले रखना चाहिए। आइए आपको बताते हैं।
सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि Facebook पर कभी भी अपनी फुल बर्थ डेट ना डालें। ये आपके लिए खतरे की वजह बन सकता है। इसलिए सिर्फ दिन और महीने सही लिखें। इसके साथ ही अपना बर्थ ईयर लिखने से हमेशा बचें। इसके अलावा Facebook पर बच्चों की फोटो और उनकी जानकारियां ना डालें। जैसे बच्चे का पूरा नाम, बच्चे की बर्थ डेट, बच्चे के स्कूल का नाम, बच्चे की क्लास जैसी जानकारियां डालकर आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। ऐसा करने से अपराधियों तक ये जानकारियां पहुंच सकती हैं। बच्चों के लिहाज से ये खतरनाक साबित हो सकता है। याद रखिए आप बच्चे की जो जानकारियां फेसबुक पर डालेंगे, उससे खतरनाक लोग उसका भरोसा जीतकर बड़ा काम कर सकते हैं। अमेरिका और इंग्लैंड में कुछ ऐसी ही घटनाएं देखने को मिली हैं, जहां फेसबुक ट्रैक करने के बाद बच्चों की चोरी की गई। अपराधी आज बड़े शातिर हो गए हैं और उनकी नजर आपके फेसबुक अकाउंट पर हर वक्त बनी रहती है।
इसके अलावा अगर आप कहीं बाहर जा रहें हैं तो इस वक्त की फोटो अपने Facebook पर शेयर ना करें। क्योंकि Facebook पर कई एप हैं, जो हर पल आपकी लोकेशन शेयर करते हैं। ऐसे में चोर आपके घर को आसानी से निशाना बना सकते हैं। कहीं से घूम कर जब आएं तो तब ही Facebook पर फोटो शेयर करें। इसके अलावा जब आप घर पर अकेले हैं तो कभी भी ऐसी पोस्ट Facebookपर शेयर ना करें। इसके साथ ही बच्चों को भी ये बात बताएं। ऐसी जानकारी अपराधियों को इस तरफ आकर्षित करती हैं। इसके अलावा महिलाओं को खासकर फेसबुक पर अपने रिलेशनशिप स्टेटस शेयर नहीं करना चाहिए। इससे अजनबियों को भी आपकी वर्तमान स्थिति का पता चलता है। इस तरह से अपराधी प्रवृत्ति के शख्स आपका लगातार पीछा कर सकते हैं। इसलिए ध्यान रखिए ये कुछ ऐसी बातें हैं, जिनका ध्यान रखना आपको बेहद जरूरी है, ऐसा ना करने से आप खुद को ही नहीं बल्कि अपने बच्चों को मुश्किल में डाल रहे हैं।