image: Kedarnath yatra is breaking records

उत्तराखंड बना रहा है नया रिकॉर्ड…इस साल लौट आए ‘अच्छे दिन’ !

Jun 5 2017 9:26AM, Writer:मीत

उत्तराखंड ने बीते सालों में ना जाने क्या क्या नहीं सहा। आपदा की मार, भूकंप की मार, लैंड स्लाइडिंग की मार और ना जाने क्या क्या प्राकृतिक मार देवभूमि को झेलनी पड़ी। लेकिन उत्तराखंड के लोगों के हौसले पहाड़ों जैसे हैं। वो कभी हार नहीं मानते, आगे बढ़ते रहते हैं और ये ही वजह है कि हार ना मानने वाली की हमेशआ जीत होती है। आपदा की मार से उत्तराखंड लगभग त्रस्त हो गया था। दिख रहा था कि इसका सीधा असर यात्रा पर पड़ रहा था। यात्रा यानी टूर्ज्ज उत्तराखंड की आजीविका का सबसे बड़ा साधन भी है। आपदा के बाद आजीविका के इस साधन पर गहरी मार पड़ गई थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। दिन बदल गए हैं, वक्त बदल गया है, पहाड़ियों के हौसले से उत्तराखंड एक बार फिर से खिल रहा है। इस बात का सबूत हम आपको ताजा रिपोर्ट में दे रहे हैं। उम्मीद है कि आप एक बार ये रिपोर्ट जरूर पढ़ेंगे।

केदारनाथ में आपदा के बाद पहली बार यात्रियों का सैलाब उमड़ रहा है। आलम ये है कि महज एक महीने के भीतर इस तीर्थस्थल में 2.88 लाख यात्री बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। इससे ना केवल बदरी-केदार मंदिर समिति का खजाना भर रहा है, बल्कि यात्रा रूट के जरिए आजीविका चलाने वाले व्यापारियों के भी अच्छे दिन लौट आए हैं। आपको याद होगा कि तीन मई को केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए थे। जिस दिन कपाट खुले थे उस दिन देश के प्रधानमंय़त्री नरेंद्र मोदी यहां आए थे। मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में केदारनाथ के दर्शनों के लिए आएं। पहले दिन से ही धाम में यात्रियों का सैलाब उमड़ने लगा था। धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या बढ़ती चली गई और एक महीने में ये आंकड़ा 2.88 लाख को पार कर गया। इसके अलावा भी इस खबर से जुड़ी कुछ और भी बातें हैं।

केदारनाथ यात्रा इस बार रिकॉर्ड तोड़ रही है। इसके साथ ही बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में भी इस बार रिकॉर्डतोड़ यात्री आ रहे हैं। उत्तराखंड के इन चार धामों के दर्शनों के लिए इस बार जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। इससे यात्रा पड़ावों से जुड़े व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। खास बात ये कि पैदल मार्ग के साथ ही हेलीकॉप्टर सेवाओं से भी हर दिन हजारों यात्री बाबा केदरनाथ के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। रविवार को भी 7 हजार से ज्यादा यात्री केदारपुरी पहुंचे। यानी कुल मिलाकर कहें तो अब उ्तराखंड में यात्रा के अच्छे दिन लौट आए हैं। इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि जून यात्रा सीजन के लिए सबसे खास महीने रहेगा। एक उम्मीद ये भी है इस महीने केदारनाथ यात्रा में करीब 4 लाख यात्री आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो ये अपने आप में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड होगा। चलिए देखते हैं कि जून का महीने यात्रा के लिए कैसा बीतेगा।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home