शहीद हुआ उत्तराखंड का एक और सपूत, देश के लिए 21 साल का नौजवान कुर्बान
Aug 9 2017 8:42AM, Writer:कपिल
उत्तराखंड का एक और वीर सपूत देश की रक्षा में शहीद हो गया है। जम्मू कश्मीर के बलनोई सेक्टर में पाकिस्तान आर्मी ने एक बार फिर से सीजफायर उल्लंघन किया। इस सीजफायर उल्लंघन में उत्तराखंड का सपूत पवन सिंह सुगरा शहीद हो गया। पवन सिंह सुगरा 20 कुमाऊं रेजीमेंट के सिपाही थे। वो उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलिहात तहसील के सुगरी गांव के निवासी थे। पाकिस्तान के द्वारा सीजफायर उल्लंघन के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इस वजह से भारतीय सेना के जवानों को कई बार अपनी जान गंवानी पड़ी है। पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर केजी सेक्टर को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। पहले गोली लगने से पवन सिंह सुगरा घायल हो गए थे। इसके बाद आर्मी से सूत्रों ने उनकी शहादत की पुष्टि कर दी। इससे पहले भी पाकिस्तान लगातार कई बार ऐसी नापाक हरकतें कर चुका है।
पिछले साल के मुकाबले इस साल पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन लगातार करता जा रहा है। आपको याद होगा कि कुछ दिन पहले ही आतंकी हमले में अल्मोड़ा के मेजर कमलेश पांडे शहीद हो गए थे। अब केजी सेक्टर में संघर्ष विराम उल्लंघन में पवन सिंग सुगरा शहीद हो गये। आपको बतातें हैं कि आखिर किस तरह से पवन देश के लिए शहीद हुए हैं। कृष्णाघाटी के बलनोई इलाके में जब पवन सिंह हलमत पोस्ट पर सरहद की रखवाली कर रहे थे तभी पाकिस्तान की सेना ने अचानक भारी गोलाबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान की तरफ से मोर्टार और रॉकेट भी दागे गए। बिना किसी उकसावे के दोपहर 2:50 बजे ये गोलाबारी की गई। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का जवान भारतीय सेना ने मजबूती से दिया। दोनों ओर से हुई गोलीबारी मे सिपाही पवन सिंह सुगरा गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसकी वजह से वो शहीद हो गए। महज 21 साल के शहीद सिपाही पवन उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के सुगरी गांव का रहने वाले थे। सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सिपाही पवन सिंह सुगरा एक बहादुर और निष्ठावान सैनिक थे। देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूला पाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि सेना ने शोपियां जिले के जायपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद रात को इलाके की घेराबंदी कर एक खोज अभियान शुरू किया था। आपको याद होगा इससे पहले भारतीय सेना ने पुलवामा में अबु दुजाना को ढेर किया था। पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर स्थित पुलवामा के काकापोरा में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के साथ मुठभेड़ में अबु दुजाना को मार गिराया था।