image: Some facts about women in dreams

सपना, स्त्री और संयोग, जानिए सपने में अलग अलग स्त्री दिखें तो क्या होता है ?

Aug 9 2017 2:54PM, Writer:kapil

सपने इंसान को एक अलग ही दुनिया में ले जाते हैं। खास बात ये है कि हर सपने का इंसान की असल जिंदगी से काफी बड़ा संबंध होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपके सपने में कोई सुंदर लड़की आ जाए तो क्या होता है। जब आप नींद में होते हैं तो सपनों के अनुभव आपको वास्तविक लगने लगते हैं। ज्योतिष शास्त्र कहता है कि हम जो सपने देखते हैं, उनका हमारी जिंदगी से एक बड़ा कनेक्शन होता है। कहा जाता है कि नींद में जो भी घटनाएं होती हैं, वो आपको अगले जीवन के लिए तैयार करती हैं। हो सकता है कि ज्यादातर लोग इन घटनाओं को सपना समझकर छोड़ देते हैं और जाने देते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो सपने में होने वाली घटनाओं को गंभीरता से लेते हैं। आज हम आपको सपने में आने वाले एक बड़े संकेत के बारे में बताने जा रहे हैं। इस घटना का सीधा संबंध ज्योतिष शास्त्र से है।

अब ये जानिए कि सपने में अगर कोई स्त्री दिख जाए तो क्या होता है। सबसे पहले आपको बताते हैं कि अगर आपके सपने में कोई बूढ़ी स्त्री दिखे तो इसका मतलब क्या होता है। अगर इंसान सपने में सफेद साड़ी पहने किसी बूढ़ी औरत को देखता है, तो इसका मतलब ये हुआ कि उसे धनसंपत्ति का लाभ मिलने वाला है। इसके साथ ही उसे सामाजिक लाभ मिलने की आशंका बढ़ जाती है। इसके अलावा जिन लोगों के सपने में कोई जवान औरत आती है तो इसका मतलब सीधा आपकी खुशी से है। इसका साफ साफ मतलब है कि आपके जीवन मे प्रसन्नता और धन का आगमन होने वाला है। इसके अलावा अगर आप सपने में किसी औरत से बात कर रहे हैं तो इसका मतलब हुआ कि आपके सामाजिक सम्मान में बढ़ोतरी होने वाली है। अगर आप सपने में किसी बूढ़ी औरत को हंसते हुए देखते हैं, तो आने वाले वक्त में आपको समृद्धि मिलने वाली है।

इसके अलावा अगर आप सपने में किसी सुंदर लड़की या फिर परी को देखते हैं, तो इसका भी एक खास मतलब है। इसका मतलब है कि आपको सुख और धन प्राप्ति होने वाली है। इसके साथ ही पारिवारिक विवादों से आपको छुटकारा मिलने वाला है और आपको शुभ समाचार मिलने वाला है। इसके अलावा अगर आप सपने में किसी कुरूप स्त्री को देखते हैं तो इसका सीधा मतलब है कि आने वाले वक्त में आपके सामने कुछ परेशानियां आने वाली हैं। अगर आपको सपने में गहनों से लदी कोई स्त्री दिखती है तो इसका मतलब हुआ कि आपके सारे बिगड़े काम बनने वाले हैं। इसके अलावा अगर आपको सपने में कोई स्त्री आकर गले लगाती है तो ये समझ लीजिए कि आपको अलग-अलग सुख प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अगर आप सपने में किसी स्त्री को मुस्कुराते देखते हैं तो काफी धन मिलने का वक्त आने वाला है। कुल मिलाकर कहें तो सपनों की दुनिया का इंसान की जिंदगी से एक बड़ा कनेक्शन है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home