image: case against a man who cheated people in the name of modi

पीएम मोदी के नाम सबसे बड़ी ठगी, आप भी ऐसे ठगों से रहिए सावधान !

Aug 11 2017 2:01PM, Writer:कपिल

पीएम मोदी यानी भरोसा का नाम। सवा अरब से ज्यादा देशवासियों को मोदी के नाम पर ही भरोसा है। उनकी उम्मीदें प्रधानमंत्री से हैं, उनके सुनहरे कल का सपना प्रधानमंत्री से ही है। लेकिन तब क्या होगा जब मोदी के नाम पर ही ठगी शुरू हो जाए। जी हां हाल ही में एक ऐसा केस सामने आया है कि जांच एजेंसियों की नींद हराम हो गई। दिल्ली से सटा फरीदाबाद, जहां एक ऐसे शख्स की पहचान हुई है, जो मोदी के नाम पर ठगी कर रहा है। वो किस तरह से ठगी करता था, इस बारे में हम आपको बताएंगे लेकिन पहले आपको ये बता दें कि इस तरह से ठगी करने वालों से आप भी सावधान रहें। सरकार के नाम पर झूठ और फरेब करने वालों से सतर्क रहने की काफी जरूरत है। फरीदाबाद में एक शख्स के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज कर दिया है। ये शख्स मोदी के नाम पर ठगी करता था। इसके ठगी करने का तरीका भी बेहद अनोखा था।

आरोपी ने देश के प्रधानमंत्री के नाम पर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। इसके लिए बकायदा एक मंच बनाया गया था, जिसका नाम दिया गया था नरेंद्र मोदी विचार मंच। इस मंच के अध्यक्ष जेपी सिंह और कुछ और लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है। सीबीआई में जो एफआईआर दर्ज की गई है, उसके मुताबिक जेपी सिंह नाम का शख्स देश के प्रधानमंत्री के नाम पर लोगों से अवैध तरीके से डोनेशन लेता था। इसके बाद मामले की जांच की गई तो और भी खुलासे हुए हैं। जांच में पता चला कि जेपी सिंह एक वेबसाइट भी चलाते हैं। इस वेबसाइट पर मोदी की फोटो दिखाई गई है। बताया जा रहा है कि जेपी सिंह मोदी के नाम पर लोगों से डोनेशन लेता था। उसके डोनेशन का तरीका ऑनलाइन भी था। वो पहले लोगों को अपने भरोसे में लेता था और प्रधानमंत्री का नाम लेकर कई लोगों को बुरी तरह से ठग चुका है।

CBI ने जे पी सिंह के खिलाफ आईपीसी के 120 B, 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है। ये पहला केस नहीं है, जब मोदी के नाम पर इस तरह से ठगी हो रही हो। आपको याद होगा कि इससे पहले झारखंड से भी एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था। 18 जुलाई को मोदी के हस्ताक्षर के जरिए ठगी करने वाले एक शख्स के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। आरोपी पीएमओ के नाम से लेटर लिखकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से फर्जी हस्ताक्षर वाले कई दस्तावेज बरामद किए। इसके साथ ही उसके पास कई सरकारी कार्यालयों की मुहर भी बरामद की गई थी। ये सच में बड़ी चिंता का विषय है कि पीएम मोदी के नाम पर इस तरह से ठगी की जा रही है। इसके साथ ही परेशानी का सबब ये भी है कि आखिर कब तक ऐसे लोग लोगों को अपना शिकार बनाते रहेंगे। इससे और कुछ नहीं होता बल्कि सरकार के खिलाफ लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home