image: Jhoola devi mandir in uttarakhand

देवभूमि की ‘झूला देवी’, यहां पूरी होगी हर मनोकामना, बस ये काम करना होगा !

Aug 14 2017 9:19AM, Writer:कपिल

उत्तराखंड अपने आप में कई रहस्यों को समेटे हुए है। ना जाने कितने ऐसे रहस्य हैं जो उत्तराखंड की वादियों के गर्त में छिपे हैं। ये सच है कि उत्तराखंड में पग पग पर देवताओं का वास है और इसलिए इस धरती को देवताओं की भूमि भी कहा जाता है। आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके लिए कहा जाता है कि यहां मां दुर्गा का जागृत स्वरूप रहता है। कहा जाता है कि इस मंदिर हर दिन नए चमत्कार होते हैं। हम बात कर रहे हैं अल्मोड़ा के झूला देवी मंदिर की, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। हम जानते है कि मां दुर्गा की सवारी शेर होता है। कहा जाता है कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा के दुर्गा मंदिर में मंदिर की रखवाली शेर करते है। ये शेर लोगों को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाते हैं। नवरात्र के अवसर पर मंदिर में भक्तों का तांता लग जाता है। मंदिर झूला देवी मंदिर के रूप में भी जाना जाता है।

बताया जाता है कि जिस क्षेत्र में ये मंदिर मौजूद है वहां जंगली जानवरों का आतंक था। लेकिन एक बार मां दुर्गा किसी ग्रामीण के सपने में आई और उसे किसी जगह की खुदाई करने को कहा। इसके बाद जिसके सपने में मां दुर्गा आई थी, उन्होंने ये बात गांव वालों को बताई। इसके बाद जब वहां खुदाई की गई तो वहां से एक देवी की मूर्ति निकली, देवी कू इस मूर्ति को मंदिर में झूले पर स्‍थापित किया गया। लोगों का मानना ये भी है कि मंदिर में प्रार्थना करने वाले लोगों की मनोकामनाएं मां झूला देवी पूरी करती हैं। लोग मनोकामनाएं पूरी होने के बाद मां दुर्गा को तांबे की घंटी चढ़ाते हैं। इस मंदिर में लगी घंटियां लोगों की आस्था का प्रतीक हैं। लेकिन इसके पीछे कहानी जो भी हो सच हो या झूठ लेकिन यहां मंदिर की रखवाली शेर करते हैं। कहा जाता है कि इस मंदिर में शेर बिलकुल शांत तरीके से रहते हैं।

ऐसी मान्यताएं हैं कि कई लोगों को यहां शेर दिख चुके हैं। एसके साथ ही कहा जाता है कि यहां शेर का दिखना भी सौभाग्यशाली कहा जाता है। रानीखेत शहर से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ये लोकप्रिय मंदिर है। कहा जाता है कि व्यक्ति को जीनव में एक बार जरूर इस मंदिर में आना चाहिए। साथ ही कहा जाता है कि इस मंदिर में सच्चे दिल से मांगने पर हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। हां इतना जरूर है कि मनोकामना पूर्ण होने पर यहां तांबे की घंटी चढाई जाती है। नवरात्र पर तो मां के दरबार में भक्तों की भीड़ लगी रहती है। लोग दूर दूर से यहां आकर मन्नत मांगते हैं। अगर आपने अब तक देवभूमि में स्थित इस मंदिर के दर्शन नहीं किए तो एक बार जरूर करें।. मां आपकी हर मनोकामना को पूर्ण करें, हम भी ये ही प्रर्थना करते हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home