image: Cm trivendra helps a old women on social media

सीएम त्रिवेंद्र ने फिर पेश की ‘पहाड़ी’ मिसाल, बुजुर्ग महिला की परेशानी ऐसे निपटाई !

Aug 23 2017 1:59PM, Writer:रोहित

सीएम त्रिवेंद्र लगातार अपने नए नए कामों की वजह से चर्चाओं में हैं। खास तौर पर वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव कहे जाते हैं। इससे पहले आपको याद होगा कि पहाड़ के एक गांव की लड़की ने जब सीएम को फोन किया था और अपने स्कूल की समस्या के बारे में बताया था तो तुरंत ही इस समस्या का समाधान किया गया था। इसके बारे में सीएम ने सोशल मीडिया पर भी जानकारी थी दी। दरअसल मौजूदा वक्त में सोशल मीडिया जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है । अक्सर देखा गया है कि आम लोग सोशल मीडिया पर अपनी समस्या पोस्ट करते हैं और इसमें सम्बंधित मंत्री और अधिकारी को टैग करते हैं। लोग उम्मीद करते हैं कि उनकी समस्या का समाधान तुरंत कर दिया जाएगा। मामला सोशल होने के कारण सम्बंधित मंत्री या अधिकारी भी इसमें कार्यवाही के लिए विशेष रूप से एक्टिव रहते हैं।

इसी तरह सोशल मीडिया आम लोगों से संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं के निस्तारण में अहम भूमिका निभाता है। इस बात पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी लगातार जोर देते रहते हैं। मुख्यमंत्री खुद भी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को भी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने को कहा है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र की अपील पर अल्मोड़ा की जिलाधिकारी श्रीमती ईवा आशीष श्रीवास्तव ने भी सोशल मीडिया का उपयोग करके लोगों की समस्याएं सुलझाने का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। दरअसल अल्मोड़ा के चौखुटिया की रहने वाली श्रीमती अंबुली देवी को पिछले 6 महीन से समाज कल्याण विभाग द्वारा देय विधवा पेंशन नहीं मिली थी। ऐसे में नम्रता कांडपाल नाम की महिला ने ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र को शिकायत लिखी। मुख्यमंत्री ने शिकायत को ट्विटर पर ही अल्मोड़ा की जिलाधिकारी को फॉरवर्ड करते हुए कार्रवाई के आदेश दिए।

जिस पर डीएम ने तुरन्त संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। डीएम ने ट्विटर पर ही शिकायतकर्ता से श्रीमती अंबुली देवी के विवरण उपलब्ध कराने को कहा जिस पर आगे की कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने अगले ही दिन उनकी पेंशन का चेक जारी किया। जिलाधिकारी, अल्मोडा ने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र और शिकायतकर्ता को ट्विटर पर टैग करते हुए चेक की फोटो एवं विधवा पेंशन की धनराशि जारी किये जाने का आदेश पोस्ट किये। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने सभी जिलाधिकारियों से सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर इसी प्रकार जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण की अपेक्षा की है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए है कि जिन जनपदों में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों द्वारा सोशल मीडिया का उपयोग प्रारम्भ नही किया गया है वे तत्काल इसका उपयोग जन समस्याओं के निस्तारण और महत्वपूर्ण सूचनाओं के प्रसार हेतु करें।



  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home