200 का नया नोट कल लॉन्च होगा, RBI का ऐलान, ये हैं नए नोट की खूबियां !
Aug 24 2017 1:57PM, Writer:मोहित
हिंदुस्तान के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास होने जा रहा है। जी हां देश में पहली बार 200 का नया नोट जारी हो रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने पुष्टि कर दी है कि कल ही ये नोट देश की जनता के सामने आएगा। रिजर्व बैंक ने भी बकायदा इस नोट के बारे में जानकारी दी है और कहा है कि शुक्रवार को ये नोट लॉन्च होगा। आपको याद होगा कि इससे पहले बुधवार को सरकार ने पहली बार 200 रुपये का नोट जारी करने की खबरों की पुष्टि कर दी थी। हालांकि कहा जा रहा है कि ये नोट कल लॉन्च होगा और सितंबर के महीने से लोगों के बीच पहुंचेगा। अब आपको इस नोट की खासियत के बारे में बता देते हैं। इस नोट की बाईं ओर छपाई का वर्ष अंकित होगा। इसके अलावा इस नोट में स्वच्छ भारत अभियान का लोगो भी लगा होगा। इस नोट में आपको अलग अलग भाषाओं वाला एक पैनल भी दिखेगा। इसके अलावा इस नोट में सांची स्तूप की आकृति भी छपी होगी।
इस नोट पर देवनागिरी लिपि में दो सौ रुपये की लिखावट आपको मिलेगा। बताया जा रहा है कि ये नोट 66 मिलीमीटर चौड़ा होगा। इसके साथ ही ये नोट 146 मिलीमीटर लंबा होगा। काफी वक्त से देशभर में एक चर्चा चल रही है कि 200 का नोट आने वाला है। बीच में कई बार कहा गया है कि ये महज अफवाह है। लेकिन अब मोदी सरकार ने भी ऐलान कर दिया है कि 200 का नया नोट जारी होने वाला है। केंद्र सरकार का कहना है कि देश में 100 और 500 के बीच कोई नोट नहीं है, इसलिए ये नोट लाया जाएगा। RBI का मानना है कि 200 रुपये का नोट काफी कारगर साबित हो सकता है। इससे नोटों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा सकेगी। आपको याद होगा कि इससे पहले आरबीआई साफ कर चुका है कि 50 रुपये का नया नोट जारी किया जाएगा। आरबीआई लगातार जाली करेंसी पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि कालेधन को रोकने के लिए ये कदम उठाए जा रहे हैं।आरबीआई ने 2 हजार के नोट को सिर्फ 4 महीने तक छापा था। इसके साथ ही 2000 का नोट इतिहास बन जाएगा। एक आंकड़ा कहता है कि नोटबंदी के बाद अब तक नोटों की जो छपाई हुई है, उनमें करीब 90 फीसदी नोट 500 रुपये के हैं। पांच सौ रुपये के 14 अरब नोट नोटबंदी के बाद छापे गए। फिलहाल आरबीआई ने मैसूर की प्रेस में 200 के नए नोटों की छपाई तेज कर दी है। इसके लिए आरबीआई में तीन शिफ्ट में काम चल रहा है। रिपोर्ट कहती है कि अगले महीने 1 अरब की कीमत के 200 के नए नोट बाजार में आएंगे। नोटबंदी के बाद से 2000 रुपये के 7.4 लाख करोड़ रुपये कीमत के नोट अब तक छप चुके हैं। खुले की समस्य़ा को दूर करने के लिए आरबीआई लगातार ये काम कर रहा है। अब शुक्रवार के दिन हिंदुस्तान में 200 का नया नोट जारी होने जा रहा है।