image: North korea threat to japan

WORLD WAR-3 की बड़ी तैयारी, नॉर्थ कोरिया ने जापान पर दागी मिसाइल !

Aug 30 2017 1:55PM, Writer:सुरेश

नॉर्थ कोरिया यानी दुनिया का एक छोटा सा मुल्क। लेकिन इस मुल्क के तानाशाह किम जोंग ने दुनिया के लिए खतरा पैदा कर दिया है। अब उत्तरी कोरिया ने पहली बार माना है कि उसने मंगलवार को जापान पर मिसाइल दागी है। इसके साथ ही इस मुल्क के तानाशाह ने साफ कर दिया है कि अभी प्रशांत महासागर से और भी ज्यादा मिसाइलें दागी जाएंगी। किम जोंग का कहना है कि इसे दुनिया के तमाम मुल्क जंग की तैयारी के तौर पर भी देख सकते हैं। तानाशाह ने इसके साथ ही अमेरिका और साइथ कोरिया पर भी निशाना साधा है। किम का कहना है कि ये मिसाइल अमेरिका और साउथ कोरिया के लिए भी बड़ा खतरा साबित होंगी। दरअसल इस मिसाइल का टेस्ट किम जोंग की अगुवाई में ही हुआ है। इसके साथ ही किम का कहना है कि इसका मकसद उत्तर कोरिया के लोगों को बताना है कि वो कितने ताकतवर हैं।

किम जोंग ने इसके साथ ही जापान को दुष्ट कहा और बताया कि दुष्ट जापान को सबक सिखाने के लिए उत्तर कोरिया के पास खतरनाक प्लान है। उत्तर कोरिया की मीडिया का कहना है कि इस बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट को पहले वॉर ऑपरेशन की तरह देखा जा सकता है। प्रशांत रमहासागर के गुआम में अमेरिका का मिलिट्री बेस है। आपको याद होगा कि अगस्त की शुरुआत में ही नॉर्थ कोरिया ने गुआम में चार ह्वासॉन्ग-12 मिसाइल अटैक की धमकी दी थी। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किम जोंग को चेतावनी दी थी कि उसके हमले का जवाब देने के लिए अमेरिका के पास सारे विकल्प खुले हैं। इसके बाद भी सनकी तानाशाह नहीं मान रहा है और लगातार मिसाइल अटैक कर रहा है। दरअसल नॉर्थ कोरिया द्वारा जो मिसाइल दागी गई थी, वो उत्तरी प्रशांत महासागर में गिरने से पहले जापान के ऊपर से होकर गुजरी थी।

जापान के पीएम शिंजो आबे ने इस पर नाराजगी जताई थी और कहा था कि सरकार अपने लोगों की सुरक्षा के लिए कमिटेड है। इस बीच खबर है कि जापान ने अमेरिका से बात की है और अमेरिका को जापान का साथ मिल गया है। 2009 में भी उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर से मिसाइल गुजारी थी। देखा जा रहा है कि किम जोंग एक के बाद एक मिसाइल टेस्ट करवा रहा है। ऐसे में दुनिया के लिए लगातार बड़ा खतरा पैदा होता जा रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले वक्त में उत्तर कोरिया में मिसाइलों को बेड़ा बहुत ज्यादा हो जाएगा। अमेरिका और जापान इस बात को अच्छे तरीके से समझते हैं और इसलिए माना जा रहा है कि आने वाले वक्त में दोनों मुल्क उत्तर कोरिया को अपना निशाना बना सकते हैं। अब सवाल ये है कि क्या पहली कार्रवाई अमेरिका की तरफ से होगी या फिर जापान की तरफ से कोई बड़ा एक्शन लिया जाएगा।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home