image: Digambar Singh Rawat knocks Abdul Kahaf out in MNF 15

उत्तराखंड: MNF 15 में दिगंबर रावत ने फिर किया नॉकआउट, अब्दुल काहफ 2 मिनट में ढेर.. Video

उत्तराखंड के इस पहाड़ी फाइटर को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का बेस्ट स्ट्राइकर ऐसे ही नहीं कहा जाता। दिगंबर रावत की इस जीत के साथ ही उनका रिकॉर्ड 7-0 हो गया है और रोड टू UFC का रास्ता भी काफी साफ हो गया है।
Jun 13 2025 5:43PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

आदिबदरी के दिगंबर सिंह रावत ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइट में रिकॉर्ड 7-0 का कर दिया है। MFN 15 की MMA फाइट में कर्नाकट के अब्दुल काहफ़ को 2 मिनट में नॉक आउट करते हुए दिगम्बर सिंह रावत मार्शल आर्ट के नए चैंपियन बनकर उभरे हैं।

Digambar Singh Rawat knocks Abdul Kahaf out in MNF 15

उत्तराखंड के चमोली जिले के आदिबदरी तहसील के दूरस्त पहाड़ी गांव आली का ये लड़का कमाल का फाइटर है, MFN 15 के इस मुकाबले से पहले दिगंबर रावत के अनडिफीटेड रिकॉर्ड को "हाइप" माना जा रहा था, लेकिन कर्नाटक के फाइटर अब्दुल काहफ़ के दो मिनट एक सेकंड में ढेर होने से पहले ही कमेंट्रेटर खुद कह उठे.. The Hype is real, यानी उत्तराखंड के इस पहाड़ी फाइटर को इंडियन मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सीन का बेस्ट स्ट्राइकर ऐसे ही नहीं कहा जाता। दिगंबर रावत की इस जीत के साथ ही उनका रोड टू UFC का रास्ता भी काफी साफ हो गया है।

Digambar Singh Rawat VS Abdul Kahaf MNF15

सीमित संसाधनों के बावजूद उत्तराखंड के होनहार खिलाड़ी खेलों के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीतकर देश-प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में रुद्रप्रयाग के अंगद बिष्ट और अब उनके शिष्य दिगंबर रावत MMA जगत की चर्चाओं में हैं। मिक्स मार्शल आर्ट्स की चैंपियनशिप MMA-15 में उत्तराखंड के दिगंबर सिंह रावत और कर्नाटक के अब्दुल काहफ़ की दो मिनट एक सेकंड चली ये फाइट आप भी देखिये...

सब्सक्राइब करें -


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home