image: Viral video on garhwali people

Video: गढ़वालियों के बारे में क्या सोचते हैं दुनियावाले ? अब इस वीडियो ने मचाई धूम

Sep 19 2017 9:39AM, Writer:कपिल

उत्तराखंड के लोगों के लिए हम गौरवान्वित होने का एक और पल दे रहे हैं। एक बार फिर से हम आपके सामने एक और वीडियो लेकर आए हैं। एक बार फिर से इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। अगर आप उत्तराखंडी हैं , और खास तौर पर अगर आप गढ़वाली हैं , तो य वीडियो जरूर देखिए। दुनिया वालों से पूछा गया है कि आखिर गढ़वाली कैसे होते हैं और उनकी खास बात क्या होती हैं ? तो लोगों के ऐसे ऐसे जवाब सुनने को मिले कि आप खुद हैरान रह जाएंगे। कोई कहता है कि गढ़वाल क लड़कों की बात ही कुछ अलग है, कोई कहता हैं पहाड़ की लड़कियां बेहद सुंदर होती हैं, कोई कहता है कि पहाड़ की अपनी एक अलग पहचान है, तो किसी ने कहा कि जहां दो पहाड़ी मिल जाएं, बस वहां दोनों की ही रंगत जम जाती है और फिर बाकी दुनिया जाए भाड़ में।

ये वीडियो RJ रजत नेगी ने बनाया है। रजत नेगी बेहद ही टैलंटेड और हुनरमंद पहाड़ियों में स एक हैं। उनके यू-ट्यूब पर कई ऐसे वीडियो पड़े हैं, जो आपको बहद पसंद आएंगे। रजन एक बेहतरीन मिमिक्री आर्टिस्ट भी हैं। नाना पाटेकर और ना जाने कितने फिल्मी सितारों की आवाज को वो कॉपी करते हैं। रजत नेगी ने ये वीडियो भी देहरादून में ही बनाया है। इस वीडियो के जरिए रजन ने ये बताने की कोशिश की है कि अगर आप गढ़वाली हैं , तो गर्व कीजिए कि आप गढ़वाली हैं। आज के दौर में ये भी सच है कि कुछ लोग गढ़वाली या फिर उत्तराखंडी होने के बाद भी खुद को पहाड़ी नहीं बताते है। रजन नेगी ने इस वनीडियो के जरिए ये बताने की कोशिश की है कि गर्व कीजिए कि आप गढ़वाली हैं। इसलिए आपको ये वीडियो काफी पसंद आएगा, एक बार जरूर देखिए।

इस वीडियो की खास बात ये है कि हर कोई उत्तराखंड की तारीफ करता नजर आएगा। यहां तक कि आपको इस वीडियो में खुद कुछ गढ़वाली लोग दिखेंगे, जो कुछ खास बातें लोगों को बता रहे हैं। हर किसी का कहना है कि गढ़वाल के लोग अपनी परंपरा, अपने खान पान और अपनी सभ्यता के लिए जाने जाते हैं। किसी ने कहा कि गढ़वाल के लोगों के बात करने का तरीका बेहद की सौम्य और शांत होता है। यानी जो भी कैमरे के सामने आया, उसने गढ़वाल के लोगों की तारीफ में कसीदे गढ़े हैं। अगर आप ये वीडियो देख रहे हैं तो लोगों तक भी इस वीडियो को पहुंचाने की कोशिश कीजिए। गर्व होगा आपको अपने उत्तराखंड के लोगों की ऐसी तारीफ सुनकर। जय उत्तराखंड


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home