Video: उत्तराखंडियों से पंगा कभी मत लेना, देखिए दिल्ली में पहाड़ियों ने क्या कर दिया
Sep 26 2017 6:00PM, Writer:श्रेया
दिल्ली हो या मुंबई, जहां भी रहना लेकिन पहाड़ियों से पंगा मत लेना। ऐसा क्यों कहा जाता है ? जरा एक बार जान लीजिए। वैसे जानने की जरूरत नहीं है आप ये वीडियो ही देख लीजिए। एक पहाड़ी सब पर भारी पड़ गया और जान की आफत उन पर टूट पड़ी जो पहाड़ी से पंगा ले रहे थे। ये वीडियो देखकर आप भी एक बार के लिए खुश हो जाएंगे। खास तौर पर अगर आप पहाड़ी हैं, तो ये वीडियो सिर्फ आपके लिए है। एक पहाड़ी लड़का कुछ गुंडों के बीच घिर गया। अब उसे अपनी दोस्त को भी बचाना था और खुद भी बचना था। कुछ देर पर पहाड़ी लड़के ने सोचा और फिर एक धाकड़ आइडिया दिमाग में आया। कंडाली तो आपको याद होगी ? पहाड़ी छोरा पहले से ही कंडाली की व्यवस्था कर चुका था। जैसे ही कुछ गुंडे उसके सामने आए तो फिर जो हुआ, वो आप समझ ही सकते हैं। चलिए ज्यादा देर मत कीजिए और ये वीडियो देख लीजिए।
ये वीडियो विजय आर्यन और टीम ने तैयार किया है। इस वीडियो को बनाने के पीछे मकसद क्या है, जरा ये भी जान लीजिए। विजय दरअसल उत्तराखंडियों को ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं भी रहें लेकिन अपनी जड़ों से जुड़े रहें। पहाड़ी कहीं भी रहें लेकिन अपने तरीकों से किसी भी मुश्किल का हल निकाल लेते हैं। सोशल मीडिया आज के दौर में ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जहां कोई भी किसी भी वक्त एक बड़ा स्टार बन सकता है। बस फिर देखते रहिए अपना जलवा। खास तौर पर ये देखा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर पहाड़ी छोरे धमाल मचा रहे हैं। विजय आर्यन ने इससे पहले भी एक शानदार वीडियो तैयार किया था। इस प्रतिभाशाली लड़के की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है। राज्य समीक्षा से बात करते हुए विजय कहते हैं कि उनका फलसफा ही ये है कि उत्तराखंड से जुड़े रहें और अपनी मातृभूमि को कभी ना भूलें।
विजय आर्यन ने इससे पहले भी इसका पहला पार्ट पेश किया था। उसे तो बेहतरीन हिट्स मिले ही थे लेकिन इस वीडियो की बात ही कुछ और है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है, बस शेयर करता जा रहा है। हां इतना जरूर है कि अगर आप पहाड़ी हैं तो इस वीडियो को आखिर तक जरूर देखें। यकीन मानिए मजा आएगा और आप खुश हो जाएंगे। एक बार फिर से विजय आर्यन और उनकी टीम को राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से शुभकामनाएं। आगे बढ़ते रहिए और दिल्ली में रहकर भी उत्तराखंड का नाम इसी तरह रोशन करते रहिए।