image: Rakhi dhanai new video got viral

Video: पहाड़ की ये ‘नौनी’ गजब है, गढ़वालियों को गढ़वाल से जोड़ रही है !

Sep 26 2017 9:15PM, Writer:कपिल

इस लड़की को गजब की प्रतिभा की धनी कहा जाए, शानदार हुनर की मालकिन कहा जाए, गजब की गढ़वालन कहा जाए या जो भी कहा जाए...वो कम ही पड़ेगा। राखी धनाई, ये नाम आज लगभग हर गढ़वाली की जुबान पर है। इसकी एक खास वजह भी है और वो वजह है राखी का शानदार और यादगार काम। जहां सारी दुनिया म्यूजिक वीडियो, फिल्में और डांस के जरिए सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही है, वहां इस लड़की ने एक अलग ही अंदाज अपनाया है। ये अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा है। इस गढ़वाली लड़की ने गढ़वालियों को गढ़वाल से जोड़ने का काम किया है। अब आप सोचेंगे कि आखिर ऐसा क्या किया इस लड़की ने ? तो आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर राखी धनाई के कई ऐसे गढ़वाली वीडियो हैं, जो वाकई में बेहद ही शानदार हैं।

सभी ये लड़की ठेठ पहाड़ी बनती है, कभी ये लड़की बड़े शहर में रहने वाली गढ़वाली लड़की बनती है, कभी ये लड़की गढ़वाल की दादी बन जाती है तो कभी गढ़वाली मां बन जाती है। इन सब अलग अलग अंदाजों के जरिए राखी गढ़वाल के लोगों को खिलखिलाने का मौका दे देती हैं। खास तौर पर राखी के वीडियो ऐसे होते हैं, जैसा हर गढ़वाली के साथ होता रहता है। मतलब हर किसी की जिंदगी में ऐसा एक ना एक बार जरूर हुआ होगा। बेहतरीन हुनर के जरिए राखी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। कई बार राखी के वीडियो हंसी मजाक में एक बड़ा संदेश भी देते हैं। राखी ने एक बार एक बेहद ही छोटा वीडियो पेश किया था। इसमें शहर में रह रही एक गढ़वाली लड़की से उसकी दोस्त सवाल पूछती है ‘अच्छा तो आप गढ़वाली हो ? इसके बाद गढ़वाली लड़की का क्या जवाब रहता है, वो बेहतरीन है।

जाहिर तौर पर देखा भी गया है कि गढ़वाल के कुछ लोग शहरों में अपनी पहचान छिपाने की कोशिश करते हैं लेकिन इसकी जरूरत क्या है ? ये बताने की कोशिश उस वीडियो के जरिए की गई है। राखी धनाई श्रीनगर गढ़वाल की रहने वाली हैं। इस वक्त वो दिल्ली में एक मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी कर रही हैं। लेकिन राखी का ये काम साबित करता है कि उत्तराखंड के लिए उनका प्यार कितना ज्यादा है। एक स्मार्टफोन एप्लीकेशन डब्समैश ने राखी आज सेलेब्रिटी बना दिया है। यानी ये बात भी साबित करती है कि गढ़वाली टेक्नोलॉजी के मामले में भी कैसे हुनरमंद होते हैं। इसके साथ ही राखी एक थिएटर एक्ट्रेस भी हैं। वो कई म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। फिलहाल राखी को राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से हार्दिक बधाई। अब आप राखी का ये नया वीडियो देखिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home