Video: उत्तराखंड की बेटी का मानवता के नाम एक बड़ा संदेश, दुनियाभर में हुई तारीफ
Oct 2 2017 4:57PM, Writer:कपिल
दुनियाभर में भारत की खूबसूरती की चर्चाएं काफी वक्त पहले से ही हैं। भारत की बेटियां इस सिलसिले को आगे बढ़ाती जा रही हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड की अनुकृति गुसाईं पर पूरे देश की उम्मीदें टिकी हैं। इसी सिलसिले में अनुकृति मिस ग्रैंड इंटरनेशनल में हिस्सा ले रही हैं। 12 अक्टूबर से इस प्रतियोगिता का आगाज हो जाएगा। हाल ही में अनुकृति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस Video के जरिए वो दुनिया भर में हो रही हिंसा को रोकने की बात कह रही हैं। उनका कहना है कि आपस में लड़ाई में कुछ नहीं रखा है कि बल्कि प्यार बांटने में ही भलाई है। उनका कहना है कि वो मानवता पर भरोसा करती हैं और प्यार ही सभी के लिए एक जरिया है। अनुकृति कहती हैं कि दुनिया में कई जगह ऐसी हैं, जहां लोग भूख की वजह से मर रहे हैं और उनके पास रहने के लिए जगह नहीं है।
अनुकृति कहती हैं कि जंग की वजह से दुनिया के कई मुल्कों में ऐसा हो रहा है। उनका कहना है कि पूरी दुनिया में सभी के बीच कुछ भिन्नताएं हो सकती हैं, लेकिन इसे मानवता के जरिए मिटाया जा सकता है। वो कहती हैं कि आखिर क्यों दुनियाभर में जंग की वजह से मासूमों का कत्ल हो रहा है ? क्या मानवता के जरिए इसे रोका नहीं जा सकता ? ‘उन लोगों के दर्द को समझने की भी कोशिश करनी चाहिए, जो इस तरह की जिंदगी जी रहे हैं। हमें दुनिया भर में हो रही हिंसा को रोकने के लिए मानवता को ढाल बनाना होगा। दुनिया को बेहतर बनाने के लिए हमें अपने घमंड को एक तरफ रखना होगा और प्यार फैलाना होगा। दुनिया में शांति का संदेश फैलाने का वक्त आ गया है। चलिए इस बदलाव का हिस्सा बनते हैं।’ अनुकृति के इस Video को सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है।
विश्व के बड़े मंचों पर उत्तराखंड की बेटियां किस तरह से देश का नाम रोशन कर रही हैं, ये Video इसका सबूत भी है। इसके अलावा भी अनुकृति का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो उत्तराखंड की संस्कृति और सभ्यता का जिक्र करती नजर आ रही हैं। वियतनाम में 12 अक्टूबर से शुरू होने वाली मिस ग्रैंड इंटरनेशनल में भारत की तरफ से अनुकृति गुसाईं हिस्सा ले रही हैं। इसके अलावा अनुकृति ने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करने की अपील की है। मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के फेसबुक पेज पर जाकर आप अनुकृति को लाइक और शेयर कर सकते हैं। आपका एक लाइक अनुकृति को इस खिताब के करीब पहुंचा सकता है।