Video: टिप टिप गिरती बूंदों में लगी आग, इनका हुस्न पिघलाएगा पहाड़ों की बर्फ !
Oct 3 2017 7:18PM, Writer:kapil
पहाड़ों की जिंदगी काफी कठिन होती है। सर्दियों के मौसम में तो वहां घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। सुदूर पहाड़ों में रहने वाले लोग काफी मेहनती होते हैं। आप सोचेंगे कि हम ये सब क्यों बता रहे हैं। दरअसल जो वीडियो हम दिखाने वाले हैं उसमें डांस करने वाली लड़कियों के हुस्न को देख कर पहाड़ों की बर्फ पिघल जाएगी। यकीन न आए तो वीडियो देख लीजिए। आपको 1994 में आई फिल्म मोहरा तो याद होगी। इस फिल्म का वो गीत टिप टिप बरसा पानी आज भी लोगों के दिलों में आग लगा देता है। यानी इतना समझ लीजिए कि इस गीत में पानी ने जो आग लगाई थी, वो आग अब तक जल रही है। बार बार आपने इस गीत पर डांस स्टेप देखे होंगे। खुद रवीना टंडन भी कहती हैं कि इस गीत में जो डांस किया गया था, वो आज भी उन्हें अच्छी तरह से याद है।
ये डांस बॉम्ब स्इस गीत में संगीत वीजू शाह ने दिया था। उदित नारायण और अलका याज्ञनिक ने इस गीत में अपनी आवाज दी है। अब इस गीत का हिपहॉप अवतार सामने आया है। हालांकि इस गीत में पानी तो कहीं बरसता नहीं दिख रहा, लेकिन फिर भी इन लड़कियों का ये डांस गजब का है। हालांकि इस गीत को लेकर एक बात कही जाती है। जब इस गीत को शूट किया जाना था तो रवीना का बदन सच में बुखार से तप रहा था। बुखार के बावजूद भी रवीना ने इस गीत में जो आग लगाई थी, वो काबिले तारीफ है। अब इन लड़कियों ने इस गीत पर बेहतरीन डांस स्टेप किए हैं। सोशल मीडिया आज के दौर में ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जहां कोई भी किसी भी वक्त एक बड़ा स्टार बन सकता है। अगर आप किसी भी प्रतिभा के धनी हैं तो सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो अपलोड कीजिए।
बस फिर देखते रहिए अपनी ही जलवा। देखा जा रहा है कि देशभर की तमाम प्रतिभाएं अब सोशल मीडिया के माध्यम से ही आगे बढ़ रही हैं। इस बीच हम आपके लिए तीन लड़कियों का एक बेहतरीन डांस लेकर आए हैं। इन लड़कियों की डांस करने की अदाएं देखने लायक हैं। सोशल मीडिया पर कई स्टार हैं, इन्ही स्टार में ये लड़कियों भी एक शानदार ग्रुप हैं। जिस तरीके से ये वीडियो लगातार वायरल हो रहा है, इसमें कोई शक नहीं है कि आने वाले कुछ ही वक्त में ये वीडियो 10 लाख व्यूज को पार कर लेगा। इन लड़कियों का अदाज ही बेहद अलग है। हालांकि इस वीडियो को लेकर काफी कॉमेंट्स भी आए हैं। कुछ लोगों ने लड़कियों के पहनावे और डांस करने की शैली को लेकर काफी कुछ लिखा है। लेकिन ज्यादातर लोग ऐसे हैं, जो इन लड़कियों के डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे।