Video: ये है बिंदास गढ़वाली लड़की, खूबसूरती में फिट और हुनर में सुपरहिट !
Oct 9 2017 11:43AM, Writer:कपिल
उत्तराखंड के युवा लगातार कुछ ना कुछ ऐसा कर रहे हैं कि हर किसी की नजरें इन पर टिक जाएं। अब आप रिधि बिष्ट को ही ले लीजिए। हाल ही में रिधि ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वडियो में दिख रहा है कि वो अपने बेहतरीन डांस का हुनर दिखा रही हैं। बिंदास अंदाज के लिए रिधि वैस ही पहले से काफी मशहूर हैं। वैसे रिधि एक बेहतरीन आर्टिस्ट भी हैं। आज के दौर में पहाड़ी टैलेंट की दुनियाभर में चर्चाएं हो रही है। इनमें से एक टैलेंट रिधि भी हैं। उत्तराखंड की रहने वाली रिधी के बारे में कहा जाता है कि इनका हनर लाजवाब है। रिधि ने यू-ट्यूब और फेसबुक के जरिए लोगों तक अपनी आवाज का जादू पहुंचाने की सोची थी। आज रिधि के हर डांस को यू-ट्यूब पर अच्छे खासे हिट्स मिल जाते हैं।
बेहतरीन हैं उत्तराखंड के य़े नए कलाकार जो अपन हुनर को लगातार तराशते जा रहे हैं, सबसे खास बात ये है कि अपनी जड़ों को किसी भी हाल में नहीं भूलना चाहते। आपको बता दें कि रिद्धि बिष्ट गढ़वाली एल्बम में भी काम कर रही हैं। उनकीेऔर भी गाने रिलीज़ होने वाले हैं। उनका डांस करने का अंदाज उन्होंने नहीं बदला। इससे पहले भी रिधि लगातार इस तरह के डांस से चर्चाओं में बमनी रहीं। इसी बिंदास अंदाज के चलते उनके बड़ी संख्या में फैन हैं। अब रिधि ने एक्टिंग की तरफ फोकस किया है। उत्तराखंड की अपनी एक संस्कृति है, परंपरा है, उत्तराखंड के लोग अपनी संस्कृति पर गर्व करते हैं। अपनी कला और संस्कृति को बचाने के लिए देवभूमि के लोग निरंतर प्रयास करते रहते हैं।
आज कल सोशल मीडिया का जिस तरह से बोलबाला है। उसका इस्तेमाल पहाड़ के लोग भी कर रहे हैं। सोशळ मीडिया के जरिए पूरी दुनिया के सामने पहाड़ के गौरव को पेश किया जा रहा है और ये जरूरी भी है। लग रहा है कि रिधि अपन बिंदाज अंदाज में युवाओं को ये संगदेश भी दे रही हैं कि ‘कितना भी रह तो शहर की आड़ में, बिंदाज रहने के लिए तो आना ही पड़ेगा पहाड़ में‘। चलिए अब ये डांस भी देखिए