Video: देवभूमि से दुनिया जीतेगा ये पहाड़ी छोरा, इसके रैप के आगे बादशाह भी फेल !
Oct 13 2017 12:02PM, Writer:मीत
ठेठ पहाड़ गीत सुने हुए आपको काफी वक्त हो गया होगा। ऊपर से ठेठ पहाड़ी गीत में नयापन देखे हुए भी काफी अर्सा हो गया होगा। इसलिए हमने सोचा कि आके सामने एक बेहतरीन पेशकश लेकर आते हैं। विकेश उनियाल, ये नाम सुना है आपने ? ये वो पहाड़ी लड़का है, जिसका अंदाज बाकियों से थोड़ा अलग है। गढ़वाल में इस्तेमाल की जाने वाले ठेठ बोली को ये अपने गीतों में शामिल करते हैं। इसके साथ ही खास बात तो ये है कि विकेश ने गढ़वाली में ही एक शानदार रैप भी गाया है। इस गीत का नाम है नंदिनी।अभी इस गीत को यू-ट्यूब पर आए हुए एक महीना भी नहीं हुआ है। लेकिन ये गीत 60 हजार हिट्स पाने के करीब है। यानी कुछ तो बात होगी कि लोगों को ये गीत पसंद आ रहा है। विकेश के बारे में कहा जाता है कि वो हर गीत को सधे हुए अंदाज में बखूबी गाते हैं।
सबसे पहले तो ये छोरा युवा है, ऊपर से गीतों को जानने की समझ इस पहाड़ी लड़के में है और सबसे खास बात ये है कि अगर आपने अब तक नंदिनी गीत नहीं सुना है तो ,सुन लीजिए। आपको इसमें वो पुराना टच मिलेगा, जिसे शायद आप मिस कर रहे थे। और खास बात ये है कि विकेश का रैप आपको काफी बेहतरीन लगेगा। विकेश टिहरी गढ़वाल के रतौली गांव के रहने वाले हैं। आवाज पहले से अच्छी थी लेकिन सफर कहीं जुड़ नहीं रहा था। 10वीं तक की पढ़ाई रतौली गांव से की और उसके बाद चंडीगढ़ के लिए चल पड़े। 4 साल तक होटल में खुद को घिसने के बाद विकेश के दिल में अपना सपना पूरा करने का ख्याल आया। धीरे धीरे वो इस लाइन में आए और आज उत्तराखंड के संगीत के लिए एक उभरता चेहरा बन रहे हैं।ऐसे लड़कों पर गर्व भी होता है, जो उत्तराखंड के लिए कुछ करना चाहते हैं।
खास बात ये है कि इस गीत में लिरिक्स गढ़वाल के ही लोकगायक गजेंद्र सिंह राणा ने दिए हैं। तीरथ चौहान की कॉम्पोजीशन और v cash का संगीत बेहतरीन है। उत्तराखंड के संगीत के लिए विकेश भी लगातार अपना योगदान दे रहे हैं और राज्य समीक्षा का मानना है कि ऐसे लड़कों का प्रोत्साहन बेहद जरूरी है। तभी तो हमारे पहाड़ के युवा एक नई राह पर चलेंगे। अब आप जरा ये खूबसूरत गीत भी देख लीजिए।