Video: पहाड़ छोड़कर शहर जाने का दर्द जानिए, बड़ा संदेश दे रहा है ये गढ़वाली गीत !
Oct 24 2017 7:49PM, Writer:सुनीता
उत्तराखंड के युवा लगातार कुछ ना कुछ ऐसा कर रहे हैं कि हर किसी की नजरें इन पर टिक जाएं। अब आप इस गीत को ही ले लीजिए। उत्तराखंड से ही संबंध रखने वाले अनंतनाद बैंड ने ये खूबसूरत गीत गाया है। अनूप असवाल की शानदार आवाज, अतुल सती के गजब के लिरिक्स और हेमंत रतूड़ी की गजब की एडिटिंग ने इस गीत को बेहद खूबसूरत बना दिया है। इसके अलावा जोयदीप सिंह, विमल धीमान, प्रणय मिश्रा और आदित्य व्यास ने इस गीत की खूबसूरती को बरकरार रखा है। ये एक संदेश है उन लोगों के लिए जो पहाड़ छोड़कर दूर देश विदेशों में बस गए हैं और पहाड़ की यादों में खो जाते हैं। इस गीत के बोल हैं ‘कभी कभी सोचदूं छों मी’। एक लड़का पहाड़ से दूर होकर किस तरह से पहाड़ की यादों में खोया रहता है, वो सब कुछ इस वीडियो में दिखाया गया है। आज के दौर में पहाड़ी टैलेंट की दुनिया में चर्चाएं हो रही है।
इनमें से एक टैलेंट अनंतनाद बैंड भी है। पहाड़ से ताल्लुक रखने वाले इन युवाओं की आवाजा धीरे धीरे ही सही लेकिन लोगों को काफी पसंद आ रही है। मतलब कुल मिलाकर इस गाने में तथ्यों और भाषा से छेड़छाड़ ना करते हुए, बेहतरीन अंदाज दिया गया है। बेहतरीन हैं उत्तराखंड के य़े नए गीतकार और संगीतकार, जो अपनी आवाज को लगातार तराशते जा रहे हैं, पुराने गीतों से बिना छेड़छाड़ किए हुए उन्हें और भी ज्यादा निखार रहे हैं। सबसे खास बात ये है कि अपनी जड़ों को किसी भी हाल में नहीं भूलना चाहते। आज देशभर में पहाड़ी सिंगर्स का डंका बज रहा है। पहाड़ी सिगर्स ने उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी आवाज का लोहा मनवाया है। इस वीडियो से पता चलता है कि आगे चलकर उत्तराखंड के युवा किस लेवल पर जाने वाले हैं। अनंतनाद बैंड ने जिस खूबसूरती से इस गाने को गाया है, वो कमाल है।
इतना जरूर है कि यू-ट्यूब पर ये गीना काफी पॉपुलर हो गया है। इस गीत की दीवानगी का आलम ये है कि ये सभी के द्वारा पसंद किया जा रहा है। आज आप देख सकते हैं कि उत्तराखंड के कई सितारे बॉलीवुड में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चाहे बात आप जुबिन नौटियाल की करें, या फिर दीपक खंखरियाल की करें या फिर अनुष्का शर्मा ही क्यों ना हों। हर किसी ने बड़े मंच पर जाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राज्य समीक्षा की टीम का मानना है कि ऐसे कलाकारों और खूबसूरत आवाज के धनी युवाओं को बड़ा मंच मिलना चाहिए। अब आप भी ये जबरदस्त गीत सुनिए।