Video: ये है उत्तराखंड की आवाज का जादू, जो दुनिया के सिर चढ़कर बोल रहा है
Oct 28 2017 7:07PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड की प्रतिभाएं आज फलक पर जाकर बुलंदियां छू रही हैं। हर क्षेत्र में देवभूमि के युवा अपना नाम रोशन कर रहे हैं। आज हम आपके लिए एक और शानदार वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें दीपक मेहर और रुचिका कंडारी एक बेहतरीन गढ़वाली गीत गाते नजर आ रहे हैं। नरेंद्र सिंह नेगी जी ने कभी इस गीत में अपनी कलम और आवाज के जरिए जान फूंक दी थी। एक बार फिर से दीपक और रुचिका ने इस गीत से बिना छेड़छाड़ किए हुए शानदार अंदाज में पेश किया है। दीपक मेहर एक शानदार आवाज के मालिक हैं। इसके अलावा उनका गिटार बजाने का हुनर अलहदा है, जो सभी को पसंद आता है। दीपक मेहर के लिए एक बात आप कह सकते हैं कि वो किसी भी महफिल में समां बांध सकते हैं। अपने फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल के जरिए दीपक लोगों तक अपनी आवाज पहुंचाते रहते हैं। आपने दीपक को बड़े बड़े मंचों पर गीत गाते भी देखा होगा।
इस गीत में भी दीपक की आवाज में जादू सा है, जो सभी को पसंद आ रहा है। रुचिका कंडारी के बारे में कहा जाता है कि कहने को वो मेकअप आर्टिस्ट हैं, लेकिन संगीत की प्रतिभा उनमें कूट कूटकर भरी है। इससे पहले रुचिका कई गीतों के जरिए लोगों का दिल जीत चुकी हैं। आज के दौर में पहाड़ी टैलेंट की दुनियाभर में चर्चाएं हो रही है। इनमें से एक टैलेंट रुचिका कंडारी भी है। बेहतरीन हैं उत्तराखंड के य़े नए गीतकार और संगीतकार, जो अपनी आवाज को लगातार तराशते जा रहे हैं, पुराने गीतों से बिना छेड़छाड़ किए हुए उन्हें और भी ज्यादा निखार रहे हैं। सबसे खास बात ये है कि अपनी जड़ों को किसी भी हाल में नहीं भूलना चाहते। आज देशभर में पहाड़ी सिंगर्स का डंका बज रहा है। पहाड़ी सिगर्स ने उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी आवाज का लोहा मनवाया है। इन्ही में से दीपक और रुचिका भी हैं।
इस वीडियो से पता चलता है कि आगे चलकर उत्तराखंड के युवा किस लेवल पर जाने वाले हैं। रुचिका कंडारी ने जिस खूबसूरती से इस गाने को गाया है, वो कमाल है। इतना जरूर है कि यू-ट्यूब पर रुचिका कंडारी का ये गाना काफी पॉपुलर हो गया है। इस गीत की दीवानगी का आलम ये है कि ये सभी के द्वारा पसंद किया जा रहा है।