image: O sathi new uttarakhandi song

Video: उत्तराखंड के इस गीत का जादू सिर चढ़कर बोला...देखिए...खूबसूरत नजारों से भरी ये पेशकश

Oct 30 2017 6:19PM, Writer:आकांक्षा

आज हम आपके लिए उत्तराखंड का एक और सुपरहिट गीत लेकर आए हैं। ये गीत अपनी खूबसूरती के लिए खूब सारे हिट्स बटोर रहा है। इस गीत में उत्तराखंड की हसीन वादियां दिखाई गई हैं। इसके अलावा कलाकारों का अभिनय भी लाजवाब है। HD गीतों की दुनिया में ओ साथी गाना अपना जलवा दिखा रहा है। आलम ये है कि ये गाना शुरुआती हफ्ते में ही ये गीत 1 लाख से ज्यादा हिट्स बटोर चुका है। इस सुंदर गीत को आवाज दी है आकांक्षा रमोला ने, आकांक्षा उत्तराखंडी की रहनी वाली हैं। इस एलबम से वो खूब नाम बटोर रही हैं। हिमांशु आर्य और डॉली पंवार ने इस गीत में अभिनय किया है। खास बात ये है कि इस गीत को उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया है। खासकर युवाओं के लिए ये गीत तैयार किया गया है।इस गाने को कुछ इस तरह से भी तैयार किया गया है कि इसकी भाषा किसी को फूहड़ ना लगे।

गीत मनोरंजक है तो इसे मधुर बनाये रखना जरूरी था। इस गीत में इशान डोभाल ने संगीत दिया है। ये गाना 19 अक्टूबर को यू-ट्यूब पर डाला गया था और अब तक 70 हजार से ज्यादा हिट्स बटोर चुका है। गाने को पूरी तरह से गढ़वाली टच और फील दिया गया है। आज के दौर में पहाड़ी टैलेंट की आज दुनियाभर में चर्चाएं हो रही है। इनमें से आकांक्षा रमोला भी बेहद खास हैं। वो लगातार कई सालों से उत्तराखंड के संगीत की साधना करती आ रही हैं। यू-ट्यूब और फेसबुक के जरिए लोगों तक अपनी आवाज का जादू पहुंचाने की अच्छी कोशिश की गई है। ये ही वो वजह है कि उनके इस गाने को यू-ट्यूब पर अच्छे खासे हिट्स मिले हैं। कुल मिलाकर इस गाने में तथ्यों और भाषा से छेड़छाड़ ना करते हुए, नयापन दिया गया है। बेहतरीन हैं उत्तराखंड के य़े नए गीतकार और संगीतकार, जो अपनी आवाज को लगातार तराशते जा रहे हैं।

सबसे खास बात ये है कि अपनी जड़ों को किसी भी हाल में नहीं भूलना चाहते। आज देशभर में पहाड़ी सिंगर्स का डंका बज रहा है। पहाड़ी सिगर्स ने उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी आवाज का लोहा मनवाया है। इस वीडियो से भी पता चलता है कि आगे चलकर उत्तराखंड के युवा किस लेवल पर जाने वाले हैं। जिस खूबसूरती से इस वीडियो को फिल्माया गया है, वो भी कमाल है। गीत की दीवानगी का आलम ये है कि ये सभी के द्वारा पसंद किया जा रहा है। उम्मीद है कि यू-ट्यूब पर ये वीडियो आगे भी अपनी अलग ही छाप छोड़ेगा।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home