Video: देवभूमि की बेटी प्रियंका नेगी को बॉलीवुड से बुलावा, ‘फेमस’ फिल्म में दिखेगा जलवा
Oct 31 2017 6:23PM, Writer:सोनिया
उत्तराखंड की बेटियां आज अपने दम पर आसमान छू रही हैं। ऐसी ही एक बेटी हैं प्रियंका नेगी। अपनी मेहनत और लगन के दम पर प्रियंका नेगी ने साबित किया है कि अगर दिल से चाहो को कोई भी रास्ता मुश्किल नहीं होता। आपको याद होगा कि इससे पहले प्रियंका नेगी इंडियन आइडल के सीजन 4 में टॉप फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। अब प्रियंका बॉलीवुड में अपनी आवाज का जादू बिखरने के लिए तैयार हैं। प्रियंका जल्द ही बड़े बजट की फिल्म ‘फेमस’ को अपनी आवाज देंगी। इस फिल्म में जिमी शेरगिल जैसे बड़े बॉलीवुड कलाकार हैं। इस फिल्म में प्रियंका तितरी गाने में अपनी आवाज देंगी। प्रियंका ने अपनी आवाज का लोहा तो उस वक्त ही मनवा लिया था, जब उन्होंने इंडियन आइडल के सीजन 4 में अपना जलवा दिखाया था। प्रियंका नेगी देहरादून के विजय पार्क की रहने वाली हैं।
संगीत के क्षेत्र में अपना नाम रोशन करने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। हर दिन, हर पल अपनी आवाज को तराशने की जी तोड़ कोशिश आज बड़े मुकाम पर पहुंचती नजर आ रही है। इस उत्तराखंडी की बेटियों की काम के प्रति लगन ही कह सकते हैं कि वो आज बॉलीवुड में अपने झंडे गाड़ रही हैं। आज प्रियंका अपनी आवाज के दम पर कई दिलों पर राज कर रही हैं। हाल ही में उन्हें बॉलीवुड की बिग बजट मूवी 'फेमस' के 'तितरी' गीत के लिए साइन किया गया है। जाहिर है कि ये फिल्म प्रियंका के करियर के लिए एक माइल स्टोन साबित हो सकती है। हालांकि इससे पहले प्रियंका बॉलीवुड की कम बजट की फिल्मों में अपनी आवाज दे चुकी हैं लेकिन इंतजार एक बड़ी फिल्म का था। प्रियंका ने कभी हार नहीं मानी, वो लगातार आगे बढ़ती गई और अपनी आवाज को तराशतीं गईं।
उत्तराखंड पर बेस्ड फिल्म बदरी द क्लाउड तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में प्रियंका ने एक्टिंग भी की थी और गीत भी गाए थे। पहाड़ में पलायन पर बनी ये फिल्म बेहद ही शानदार है। साल 2012-13 में प्रियंका ने चीन के शंघाई में हुई इंटरनेशनल प्रतियोगिता 'एशियन वेव' में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। प्रियंका को उत्तराखंड की लोक संस्कृति और भाषाओं से काफी लगाव है। वो गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी और हिमाचली गीतों में भई अपनी आवाज दे चुकी हैं। प्रियंका किस खऱूबसूरत आवाज की मालकिन हैं, इसका अंदाजा आप इस वीडियो से भी लगा सकते हैं।