image: Ruchika khantwal dance on pahadi song

Video: पहाड़ी लड़की का खूबसूरत अंदाज, ‘नंदिनी’ गीत पर गजब का डांस देखिए

Nov 1 2017 9:06PM, Writer:रुचिका

आज हम आपको एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं। इस वीडियो में एक पहाड़ी लड़की उत्तराखंडी गाने पर जबरदस्त डांस कर रही है। आज के दौर में पहाड़ी टैलेंट की आज दुनियाभर में चर्चाएं हो रही है। इनमें से एक टैलेंट रुचिका खंतवाल भी बन गई हैं। रुचिका के बारे में कहा जाता है कि इनके डांस में जादू है। अपने डांस से ये लोगों को दिल जीत लेती हैं। बहुत ही शानदार डांस करने वाली रुचिका ने यू-ट्यूब और फेसबुक के जरिए लोगों को अपनी तरफ खींचा है। आज हम आपको रुचिका का जो डांस दिखा रहे हैं, वो उन्होंने गढ़वाली ‘नंदिनी’ गाने पर किया है। ये गाना तो वैसे ही काफी हिट्स बटोर चुका है। बेहतरीन डांस और बेहतरीन अदाकारी का प्रदर्शन किया है रूचिका ने इस गाने में। इसे कहते हैं परफॉर्मेंस, इसे कहते हैं जलवा, ये तो महज एक वीडियो है । ऐसा टैलेंट उत्तराखंड के हर शहर, हर गांव में बसा है।

ऐसे ही एक पहाड़ी बेटी से हम आपको मिलवाने जा रहे हैं। इसे डांस नहीं कहते, इसे स्टेजडतोड डांस कहते हैं। ऐसा ही कुछ कर दिया है इस लड़की ने। एक कैमरा और उस कैमरे के सामने बिना हिचकिचाए हुए जिस तरह से ये लड़की डांस कर रही हैं, वो गजब है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ‘नंदिनी’ गाने पर रुचिका खंतवाल बेहतरीन डांस कर रही है। आप भी एक बार के लिए इस वीडियो को देखेंगे तो, खुश हुए बिना नहीं रह पाएंगे। इस वीडियो में साफ पता चल रहा है कि आज का पहाड़ी अपनी संस्कृति को साथ लेकर बदलते जमाने के साथ चल रहा है। इस वीडियो मे इस पहाड़ी लड़की ने पहाड़ी गाने ‘नंदिनी’ पर बेहतरीन डांस किया है। सोशल मीडिया पर ये डांस काफी ज्यादा वायरल किया जा रहा है। रुचिका के डांस को देखकर लगता है कि आने वाले वक्त में पहाड़ी लड़कियां किसी भी मामले में कम नहीं रहने वाली।

किसी का तो कहना है कि आज तक पहाड़ी प्रतिभा के बारे में देश को पता नहीं था। लेकिन अब धीरे धीरे ये पहाड़ी युवा देश के सामने आ रहे हैं और हर क्षेत्र मेें अपना नाम रोशन कर रहे हैं। इस गीत की दीवानगी का आलम ये है कि ये सभी के द्वारा पसंद किया जा रहा है। उम्मीद है कि यू-ट्यूब पर ये वीडियो अपनी अलग ही छाप छोड़ेगा।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home