image: Despacito in garhwali

Video: बिंदास पहाड़ियों का सुपरहिट अंदाज, आज गढ़वाली में सुनिए Despacito

Nov 5 2017 11:33AM, Writer:कनिका

कहते हैं कि पहाड़ियों ने एक बार जो मन में ठान ली, तो उसे पूरा करके छोड़ते हैं। इन तीन पहाड़ी लड़कों को ही देख लीजिए। कभी किसी ने सोचा था कि जिस तरह के रैप पूरी दुनिया में चल रहे हैं, वो उत्तराखंड में भी आएंगे ? जी हां उत्तराखंड में वो रैप आए और बेहतरीन तरीके से आए हैं। ये वीडियो उसी बात की बानगी पेश करता है। यू-ट्यूब पर इस गाने को शानदार हिट्स मिल रहे हैं। हर किसी के दिल में सवाल ये है कि आखिर ये लड़के हैं कौन? इतनी सी उम्र में ये लड़के बड़ा बवाल काट रहे हैं। तो आगे जाकर क्या करने वाले हैं? तो चलिए इन लड़कों के बारे में हम आपको बता देते हैं। ये हैं सचिन रौतेला, अमित कैंतुरा और अनिरुद्ध। इस गाने में सचिन रौतेला ने पहाड़ी रैप किया है। अमित कैंतुरा और अनिरुद्ध ने भी शानदार रैप किया है।

लीक से हटकर कुछ दिलचस्प सा तैयार हुआ है ये बेहतरीन गाना। शायद ये पहला गढ़वाली रैप होगा, जिसे सुपरहिट स्पेनिश गीत despecito की तर्ज पर तैयार किया गया है। सचिन रौतेला बताते हैं कि वो पहाड़ के युवाओं के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं। इसके साथ ही सचिन कहते हैं कि पहाड़ियों में जो दम है, वो शायद किसी में भी नहीं, बस खुद की आवाज से पहचानने की देर है। इन सभी ने मिलकर अपने बैंड का नाम ‘टीम टोरनेडो’ दिया है। ये देहरादून के मोहकमपुर के कृष्ण विहार के रहने वाले हैं। इस गाने को देहरादून की अलग अलग लोकेशन पर फिल्माया गया है। गाने में बताया गया है कि किस तरह से देहरादून आज दुनिया की शान बनता जा रहा है। ये तीनों लड़के अभी सेकंड ईयर में है और इन तीनों की उम्र अभी 18 से 19 साल के बीच ही है।

कुल मिलाकर कहें तो पहाड़ी छोरों ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। इस उम्र में ये तीनों इतना जबरदस्त काम कर रहे हैं तो जरा सोचिए कि आने वाले वक्त में ये तीनों क्या कारनामा करेंगे। वैसे भी उत्तारखंड के म्यूजिक को अब अलग पहचान मिल रही है। उत्तराखंड के सिंगर्स अब सिर्फ उत्तराखंड में नहीं बल्कि पूरे देश में छा रहे हैं। पहाड़ी कुछ अलग कर रहें हैं जनाब...देखना तो बनता है। राज्य समीक्षा की तरफ से ‘टीम टोरनेडो’ को बधाई…


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home