image: Manu vandana beautiful song

Video: उत्तराखंड की वादियां, दिलकश आवाज और खूबसूरत कलाकार, शानदार है ये गढ़वाली गीत

Nov 8 2017 9:48PM, Writer:सोनिया

उत्तराखंड की आवाज में जादू है। ये गीत तो फिलहाल ये ही साबित करता है। जी हां हाल ही में एक और गढ़वाली गीत रिलीज हुआ है। खूबसूरत आवाज, बेहतरीन निर्देशन, गजब की कलाकारी और यादगार वादियों के साथ इस गीत को फिल्माया गया है। इस गीत को मनु वंदना ने आवाज दी है। मनु वंदना कौन हैं, इस बारे में हम आपको बताएंगे, लेकिन उससे पहले आप एक बार इस गीत को सुनिए। और हां अगर दो मिनट चैन से कहीं बैठकर आप इस गीत को सुनेंगे तो एक बार के लिए इसमें खो जाएंगे। लिरिक्स बेहतरीन हैं, सुर जबरदस्त हैं, नजारे दिलकश हैं तो और क्या चाहिए ? ऊपर से पहाड़ी गीत हो तो बात ही कुछ और होती है। इसलिए कई मायनों में ये गीत बेहद खास है, जिसे खूबसूरती के साथ पेश किया गया है। अब आप ये भी जान लीजिए कि आखिर मनु वंदना कौन हैं, जो इतनी बेहतरीन आवाज की मालकिन हैं।

मनु वंदना उत्तराखंड की रहने वाली हैं। उन्होंने एमकेपी कॉलेज देहरादून से पढ़ाई की है। खास बात ये है कि मनु वंदना कॉलेज के दिनों में एनसीसी कैडेट भी रह चुकी हैं। साल 2003-04 में अपने संगीत और सुरों के दम पर उन्होंने रिपब्लिक डे परेड दिल्ली में भी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया था। मनु वंदना के दोस्त बताते हैं कि उनकी आवाज में पहले से ही जादू था। इसके साथ ही मनु वंदना के यू ट्यूब चैनल पर आप भक्ति रस से भरपूर गीतों को भी देख सकते हैं। मनु वंदना की आवाज में बेहतरीन जादू है और शायद इस गीत को आप कई सालों तक गुनगुनाते भी रहेंगे। खास बात ये है कि उत्तराखंड के परंपरागत संगीत से अलग संगीत इस गीत में पेश करने की कोशिश की गई है। कुल मिलाकार इस गीत को भी आप इतनी जल्दी अपने दिल से दूर नहीं कर पाएंगे। डीजे वाले गीतों से चिढ़ हो गई है तो इसे जरूर सुनिए।

बेहतरीन आवाज के जरिए हर बार मनु वंदना कुछ ना कुछ नया करती हैं। वो नए नए प्रयोग भी करती हैं। माहिया गीत भी इसी प्रयोग का बेहतरीन रिजल्ट कहा जा सकता है। इस गीत की खास बात है, इसकी खूबसूरत पंक्तियां, जो ठहरने पर मजबूर कर देती हैं। मतलब कुल मिलाकर इस गाने में तथ्यों और भाषा से छेड़छाड़ ना करते हुए, नयापन दिया गया है। बेहतरीन हैं उत्तराखंड के य़े नए गीतकार और संगीतकार, जो अपनी आवाज को लगातार तराशते जा रहे हैं। अब सुनिए ये गीत।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home