image: Uttarakhand people are most honest people in all over country says survey

सलाम देवभूमि: देश में सबसे ईमानदार हैं उत्तराखंडी, जानिए इस सर्वे के रिजल्ट की खास बातें

Nov 9 2017 4:52PM, Writer:कपिल

हाल ही में आपने एक खबर सुनी होगी। उत्तराखंड के एक शख्स की फेसबुक पोस्ट सबसे ज्यादा वायरल हुई। दरअसल उस शख्स का नाम है महेंद्र सिंह नगरकोटी, जिन्होंने लिखा था कि ‘दोस्तों मैं महेंद्र सिंह नगरकोटी पुत्र, स्वर्गीय श्री त्रिलोक सिंह उत्तराखंड अल्मोड़ा का रहने वाला हूं। मैं दिल्ली में डी.टी.सी. में ड्राइवर के पद पर कार्यरत हूँ। दोस्तो 01/11/2017 को सुबह करीब 09:30 बजे मुझे गढ़ी ईस्ट ऑफ़ कैलाश पर एक चलते दुपहिया वाहन से प्रतीक मखीजा नाम के व्यक्ति का गिरा हुआ पर्स मिला। इसमें कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं और करीब 1500 रुपये कैश हैं। कृपया इस मैसेज को पर्स के मालिक तक पहुंचाएं। ये पोस्ट इतनी वाररल हुई कि पर्स के मालिक तक पहुंच गई। पर्स के मालिक ने महेंद्र का शुक्रिया अदा किया और इसके बाद उत्तराखंडियों की ईमानदारी को सलाम किया।

ये महज एक उदाहरण है, उत्तराखंड के लोगों की दरियादिली और ईमानदारी का। अब चलिए खास खबर की तरफ रुख करते हैं। हाल ही में एक प्रतिष्ठित वेबसाइट द्वारा एक सर्वे किया गया है। इस सर्वे में लोगों से सवाल पूछा गया है कि आखिर सबसे ईमानदार शख्सियत वाले लोगो देश में किस राज्य के हैं। देशभर के करीब 12 हजार लोगों से ये सवाल किया गया। आपको जानकर खुशी होगी कि करीब 37 फीसदी लोगों का मानना है कि उत्तराखंड के लोग इस मामले में सबसे आगे हैं। इसके बाद हिमाचल का नंबर है, जिसे 34 फीसदी वोट मिले हैं। इसके बाद गुजरात, मणिपुर और पंजाब जैसे राज्यों का नंबर आया है। उत्तराखंड के बारे में लोगों का एक्सपीरियंस बेहतरीन रहा है। दरअसल हर साल उत्तराखंड में करोड़ों लोग घूमने के लिए आते हैं। इनमें से कई लोग ऐसे होते हैं, जो अपना जरूरी सामान यहीं भूल जाते हैं।

लेकिन ज्यादातर लोगों के पास उनका सामान सुरक्षित पहुंच जाता है। हाल ही में शिवसेना प्रमुख उद्दधव ठाकरे उत्तराखंड आए थे। वो टिहरी के सैजी गांव में रहे थे और कहा था कि उत्तराखंड के लोगों की खास बात उनकी ईमानदारी और नेकदिली है। इसके साथ ही हाल ही में कालीपीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद महाराज ने तो उत्तराखंडियों के बारे में बहुत कुछ कहा है। उनका कहना है कि उत्तराखंड अनादिकाल से ही ज्ञान और विज्ञान की भूमि रही है। यहां मौजूद पवित्र चार धाम और गंगा, यमुना जैसी पवित्र नदियों की सदैव कृपा और आशीर्वाद हर उत्तराखंडवासी पर बना रहता है। उत्तराखंड में जन्म लेना गर्व की बात है। उत्तराखंड में जन्म लेने वालों में देवत्व का अंश विद्यमान है। खैर इतना जरूर है कि उत्तराखंड के लोगों के लिए ये सर्वे गौरवशाली रिजल्ट लेकर आया है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home