Video: देहरादून में उर्वशी रौतेला का दिलकश अंदाज देखिए, अदाओं से लूटी महफिल
Nov 21 2017 11:50AM, Writer:कपिल
उर्वशी रौतेला के बारे में तो आप जानते ही होंगे। उत्तराखंड की ये स्टार बॉलीवुड में नाम कमा रही है। कोटद्वार की रहने वाली बॉलीवुड स्टार उर्वशी अपने भाई की शादी में देहरादून पहुंची थी। उर्वशी ने यहां पहुंचकर जमकर नाच-गाना किया। इस बीच उर्वशई ने अपनी अदाओं से लोगों का दिल भी जीता। यहां सबसे खास बात उर्वशी की साड़ी रही। उर्वशी ने 40 किलो की साड़ी पहनी हुई थी। देहरादून के हरिद्वार रोड स्थित एक निजी होटल में हुई उर्वशी रौतेला के भाई की शादी में कई बड़े-बड़े मेहमान आये हुए थे। इस बीच उर्वशी उन सबसे अलग दिख रही थीं। उर्वशी इस शादी में आकर्षण का केंद्र थी। इसके साथ ही उनकी साड़ी पूरे कार्यक्रम में अलग ही चर्चा चल रही थी। बताया जा रहा है कि इस साड़ी को बनाने के लिए डिजाइनर को लगभग 7 महीने का वक्त लगा।
यह भी पढें - Video: देवभूमि की नारी शक्ति, पद्मश्री से सम्मानित पहली जागर गायिका, दुनिया करती है सलाम
यह भी पढें - देवभूमि की ज्वलंत नारी शक्ति को सलाम, गौरा देवी की ये कहानी युगों-युगों तक याद रहेगी
खुद उर्वशी ने ही इसी साड़ी को बनाने के लिए ऑर्डर दिया था। उर्वशी इस शादी को लेकर काफी उत्साहित थी। दरअसल काफी वक्त बाद सभी रिश्तेदार एक साथ एक जगह पर मिल रहे थे। भाई की शादी में बॉलीवुड की इस हसीना ने 40 किलो की साड़ी पहनकर सबको हैरान कर दिया। उन्होंने इस दौरान खूब डांस भी किया। अपनी बुआ के बेटे की शादी में दून पहुंची उर्वशी रौतेला ने होटल में पत्रकारों से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म के बारे में चर्चा की। उर्वशी ने बताया कि उनकी अगली फिल्म हेट स्टोरी-4 होली पर रिलीज होगी। ये उनके कॅरियर की पहली ऐसी फिल्म होगी जिसमें उन्होंने वुमन सेंटरिक रोल निभाया है। ये फिल्म होली पर रिलीज होगी। आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला उत्तराखंड के कोटद्वार की रहने वाली हैं।
यह भी पढें - Video: गुत्थी का उत्तराखंड प्रेम देखिए, पहाड़ के सुपरहिट गीत पर लगाए ठुमके
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड की वादियां, दिलकश आवाज और खूबसूरत कलाकार, शानदार है ये गढ़वाली गीत
हाल ही में कोटद्वार में जब भूस्खलन और तबाही मची थी, उस दौरान उर्वशी ने अपने संगठन की मदद से बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी पहुंचाई थी। उर्वशी बार बार उत्तराखंड आती रहती हैं और अपने लोगों के साथ वक्त बिताती हैं।