image: Sunil grover in dehradun

Video: गुत्थी का उत्तराखंड प्रेम देखिए, पहाड़ के सुपरहिट गीत पर लगाए ठुमके

Nov 21 2017 4:47PM, Writer:अमन

टीवी की गुत्थी के बारे में तो आप जानते ही होंगे। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा में अगर कोई किरदार सभी को पसंद आया, तो वो था गुत्थी का किरदार। कभी रिंकू देवू और कभी गुत्थी बनकर सुनील ग्रोवर ने दर्शकों को खूब हंसाया था। अब गुत्थी उत्तराखंड में आई तो उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। खास बात ये रही कि उन्होंने बेड़ु पाको गीत पर जमकर डांस किया। साथ ही उन्होंने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। जाहिर है ये वीडियो देखकर आप भी खुश हुए बिना नहीं पाएंगे। वैसे भी सुनील ग्रेवर को उत्तराखंड की वादियों से बेहद प्यार है। कई बार वो बता भी चुके हैं कि उत्तराखंड से खूबसूरत जगह इस दुनिया में कहीं नहीं है। खैर इस बार उन्हें देहरादून आने का मौका मिला तो उन्होंने इस मौके को गंवाया नहीं। वो आए और उम्मीद के मुताबिक दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया।

यह भी पढें - Video: पहाड़ी लड़की का खूबसूरत अंदाज, ‘नंदिनी’ गीत पर गजब का डांस देखिए
यह भी पढें - Video: जय उत्तराखंड, विदेशी धरती पर विदेशियों का ये पहाड़ी डांस देखिए
इस बीच गुत्थी ने बताया कि वो राजपुर रोड से होते हुए देहरादून आई हैं। हालांकि उन्होंने ट्रैफिक की समस्या पर कहा कि अगर ज्यादा देर हो जाती तो उन्हें मर्द बनकर आना पड़ता। उनके मुताबिक अगर ट्रैफिक ज्यादा रहता तो उनकी दाड़ी निकल आती और उन्हें मर्द बनकर स्टेज पर आना पड़ता। इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ खूब हंसी मजाक किया। सुनील ग्रोवर जल्द ही नये कॉमेडी शो के साथ छोटे पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं। उनका ये नया शो कृष्णा और सुदेश के शओ को रिप्लेस करेगा। इसके लिए सुनील ग्रेवर काफी तैयारी भी कर रहे हैं। हाल ही में सुनील ग्रोवर का कपिल शर्मा के साथ कुछ विवाद हो गया था। इसका जवाब देने के लिए वो अपना ही नया शो लेकर आने वाले हैं। उम्मीद है कि दर्शकों को ये शो काफी पसंद आएगा। हालांकि, सुनील ग्रोवर का ये भी कहना है कि उन्हें लाइव शो करने में ज्यादा मजा आता है।

यह भी पढें - Video: उत्तराखंड में घूमने आई यूरोप की लड़की, गांव में रही और गाती हैं शानदार पहाड़ी गीत
यह भी पढें - Video: पहाड़ी लड़की का खूबसूरत अंदाज, ‘नंदिनी’ गीत पर गजब का डांस देखिए
इस मकसद को लेकर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर देहरादून पहुंचे। अपने लाइव शो के दौरान जैसे ही वो गुत्थी बनकर स्टेज पर आए तो दर्शकों के सामने सबसे पहले पहाड़ी गीत पर डांस किया। इसके बाद हंसी मजाक का ये दौर काफी वक्त तक चलता रहा। सुनील ग्रोवर को दर्शकों ने खूब प्रोत्साहित भी किया। अब आप भी ये शानदार वीडियो देखिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home