Video: जय हिंद: फिल्मी हीरो को सब शेयर करते हैं, आज इस फौजी का हौसला बढ़ाएं
Nov 24 2017 5:50PM, Writer:अनन्या
इससे पहले कि आप कुछ सोचें, हम आपको बता देते हैं कि ये CISF का जवान सागर खैरनार है। देश की रक्षा के लिए CISF के जवान भी हर जगह तैनात रहते हैं। मातृभूमि का कर्ज चुकाने के लिए वो हर वक्त तैयार रहते हैं। ऐसी ही कहानी देश के वीर जवान सागर की भी है, जो देश की सीमाओं पर तैनात रहते हैं। बताया जा रहा है कि जिस वक्त सागर ये गीत गा रहे थे, उस वक्त वो छुट्टियों पर घर आए थे। छुट्टियां खत्म हुई तो उनके वापस ड्यूटी पर जाने का वक्त आ गया। इस दौरान सागर ने एक ऐसा गीत गाया कि करोड़ों आंखें नम हो गईं। दरअसल CISF जवान सागर बेहतरीन आवाज के धनी भी हैं। उन्होंने देश के वीर जवानों को याद करते हुए ये बेहतरीन गीत गाया है, जो देशभर में वायरल हो रहा है। लोग इस गीत को शेयर करने के साथ ही कई बातें लिख रहे हैं।
यह भी पढें - गढ़वाल राइफल को क्यों कहा जाता है देश की सबसे ताकतवर सेना ? जरा जान लीजिए
यह भी पढें - ‘उत्तराखंड के इस जांबाज को दो भारत रत्न’, पहाड़ों में गूंजने लगी ये आवाज
एक शख्स ने फेसबुक पर लिखा है कि ‘CISF भाई सागर CISF जवान की आवाज सुनकर दिल भर आया। फिल्मी हीरो को सब शेयर करते है इस असली हीरो की वीडियो को कौन कौन शेयर करेगा ? अगर पसँद आये तो ये वीडियो हर सच्चा देशभक्त कॉमेंट और शेयर करके जवान की हौसला बढ़ाएं..जय हिन्द’। ऐसे ना जाने कितने कॉमेंट्स आ रहे हैं, जो इस जवान की हौसला अफजाई कर रहे हैं। सागर ने सबसे पहले देश के जवानों को सलाम किया है। इसके बाद उन्होंने बॉर्डर फिल्म का गीत संदेशे आते हैं गाया। ना जाने कितने लोग ऐसे हैं, जो इस बेहतरीन आवाज को बार बार सलाम कर रहे हैं। खास बात ये है कि देश की रक्षा में तैनात एक जवान जब ऐसे हुनर का मालिक हो तो बार बार दिल उसे सलाम करता है। हमारा मानना है कि ये वीडियो आपके जरिए हर हिंदुस्तानी तक पहुंचना चाहिए।
यह भी पढें - उत्तराखंड के जांबाज डीएम की जांबाज पत्नी, पहाड़ों में जगा दी शिक्षा की अलख
यह भी पढें - गढ़वालियों के बारे में क्या सोचते हैं दुनियावाले ? अब इस वीडियो ने मचाई धूम
सागर ने जिस तरह से इस गीत को पेश किया है और जिस दौरान उन्होंने ये गीत गाया है, दोनों की टाइमिंग बेहतरीन है। देश का कोई भी जवान जब घर आता है और छुट्टियों के खत्म होने के बाद अपने परिवार से वादा करता है कि मैं वापस आऊंगा। सागर ने भी उस पल को यादकर ये गीत गाने की कोशिश की है। बेहतरीन है, आप भी ये वीडियो जरूर देखिए।