image: Snow fall in uttarakhand

उत्तराखंड में बर्फबारी, घूमने के लिए ये जगहें बनी स्वर्ग, देखिए तस्वीरें

Nov 27 2017 9:32PM, Writer:कनिका

अगर आपको बर्फबारी के बीच खूबसूरत पर्यटक स्थलों का लुत्फ उठाना है तो उत्तराखंड आइए । इन दिनों उत्तराखंड के कई स्थल पर्यटकों से गुलजार हैं। लोग जी भर के बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। चलिए आपको एक एक कर बताते हैं कि देवभूमि में इस वक्त कहां कहां बर्फबारी हो रही है। तस्वीरें देखने के लिए स्लाइड्स क्लिक कीजिए और देखिए देवभूमि की खूबसूरत वादियां

बर्फबारी 2

snow fall 2
1 /

चमोली जिले के पर्यटन स्थल इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हैं। दरअसल, चमोली की चोटियों के अलावा कुछ पर्यटन स्थलों में इन दिनों बर्फबारी हुई है। जिससे यहां की फिजाएं देखने लायक हैं।इन दिनों बर्फबारी से ढ़की चोटियां और बर्फ से आच्छादित पर्यटन स्थल पर्यटकों की पहली पसंद बने हैं। चमोली में नंदा देवी, नीलकंठ, हाथी घोड़ा पालकी, त्रिशूल, कामेट, घांघरिया आदि पर्वत श्रृंखलाएं इन दिनों बर्फ से ढकी हैं।

बर्फबारी 3

snow fall 3
2 /

खांड्यूसैण, पौड़ी गढ़वाल से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जहां से हिमालय की विभिन्न चोटियों को निहारा जा सकता है। यहां आप छोटी टैक्सी और बसों से भी पहुंच सकते हैं। आल तो यहां बर्फ से आच्छादित वादियां नजर आ रही हैं। जिनका आप जमकर लुत्फ उठा सकते हैं।

बर्फबारी 4

snow fall 4
3 /

बेदनी बुग्याल रुपकुण्ड जाने के रास्ते पर पडता है। अाप वाण से घने जंगलों के बीच गुजरते हुए लगभग 10 किलोमीटर की चढा़ई के बाद आप बेदनी के सौंदर्य का आंनद ले सकते हैं। इस बुग्याल के बीचों-बीच फैली झील यहां के सौंदर्य में चार चांद लगी देती है।

बर्बबारी 5

snow fall 5
4 /

खिर्सू एक सुंदर स्थान है जो पौड़ी से 19 किमी. की दूरी पर स्थित है। खिर्सू से मध्य हिमालयीन पर्वत श्रेणियों का सांस रोकने वाला दृश्य देखा जा सकता है। समुद्र सतह से 1700 मीटर की ऊँचाई पर स्थित शहर की हलचल से दूर खिर्सू एक सुरम्य स्थान है।

बर्फबारी 6

snow fall 6
5 /

औली उत्तराखण्ड का एक भाग है। यह 5-7 किमी. में फैला छोटा-सा स्की रिसोर्ट है। इस रिसोर्ट को 9,500-10,500 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है। यहां बर्फ से ढकी चोटियां बहुत ही सुन्दर दिखाई देती हैं। यहां पर देवदार के वृक्ष बहुतायत में पाए जाते हैं। इनकी महक यहां की ठंडी और ताजी हवाओं में महसूस की जा सकती है। यहां पर कपास जैसी मुलायम बर्फ पड़ती है और पर्यटक खासकर बच्चे इस बर्फ में खूब खेलते हैं।

बर्फबारी 7

snow fall 7
6 /

पर्यटक लार्ड कर्जन ट्रैक पर ट्रैकिंग का लुफ्त उठाने के साथ ही बर्फ के खेलों का आनंद भी ले रहे हैं। औली के निकट गोरसों में भी हल्की बर्फबारी हुई है। पर्यटक गोरसों में भी जाकर यहां की बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। जोशीमठ में संचालित हिमालयन ट्रैकिंग एजेंसी के प्रबंधक संजय कुंवर का कहना है कि लार्ड कर्जन ट्रैक पर इन दिनों पर्यटकों की अच्छी खासी चहलकदमी हो रही है। उनका कहना है कि इस ट्रैक के अलावा देहलीसेरा में भी बर्फ से पर्यटक खेल रहे हैं।

बर्फबारी 8

snow fall 8
7 /

केदारनाथ मन्दिर भारत के उत्तराखण्ड राज्य के रूद्रप्रयाग जिले में स्थित है। केदारनाथ धार्मिक स्थल के साथ साथ एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल भी है। उत्तराखण्ड में हिमालय पर्वत की गोद में केदारनाथ मन्दिर बारह ज्योतिर्लिंग में सम्मिलित होने के साथ चार धाम और पंच केदार में से भी एक है। प्रतिकूल जलवायु के कारण ये मन्दिर अप्रैल से नवंबर के मध्‍य ही दर्शन के लिए खुलता है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home