Video: जब देवभूमि की बेटी ने दिखाया एक्टिंग का जलवा, तो परिणीति चोपड़ा भी हुई हैरान...देखिए
Dec 8 2017 6:39PM, Writer:समृद्धि
उत्तराखंड की बेटियां लगातार अपने कामों से देवभूमि का नाम रोशन कर रही हैं। ऐसी ही नैनीताल की रहने वाली भावना ढौंढियाल हैं। वो नैनीताल के बाजपुर की रहने वाली हैं। जी हां बाजपुर में उनका ससुराल है। भावना ने जी सिने स्टार में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया था। भावना के ससुरालवालों ने उनका काफी सपोर्ट किया था। खास बात ये है कि भावना और उनके पति की मुलाकार रामनगर में हुई थी। उस दौरान भावना थिएटर करने रामनगर में गई थी। दोनों के परिवार वालों के संबंध अच्छे थे। इसके बाद दोनोम ने शादी कर ली थी। एक्टिंग का जूनुन भावना में कूट कूटकर भरा है। ये ही वजह है कि जी सिने स्टार में उन्होंने अपनी प्रेजेंटेशन से सभी को हैरान कर दिया था। खुद बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा भी उनकी एक्टिंग की मुरीद हो गई थीं।
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड की ग्रेही पांडे, 10 साल की इस बच्ची ने दुनिया को हैरान कर दिया
यह भी पढें - रामी बौराणी, उत्तराखंड में जब ‘सावित्री’ अवतार हुआ, जानिए पहाड़ की ये गौरवशाली गाथा
भावना के ससुर कहते हैं कि वो घर का पूरा काम करती हैं और एक्टिंग पर भी ध्यान देती रहती हैं। जब भावना जी सिने स्टार के मंच पर आईं, तो वो पारंपरिक परिधानों में आई थी। परिणीति चोपड़ा ने कहा कि आप बेहतरीन लग रही हैं। इस शो की जज सोनाली बेंद्र भी थी, जो कि उनकी एक्टिंग देखकर काफी खुश हुईं थी। इसके बाद भावना और परिणीति ने स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस भी दी थी। दरअसल जजों ने कहा कि भावना आप गाना बहुत अच्छा गाती हैं तो भावना बोलीं कि नहीं 'मैं गाना नहीं गाती लेकिन डांस बेहतरीन करती हूं।' बस फिर क्या था शो में गीत बजने लगा और भावना बेहतरीन डांस करने लगी। भावना का डांस देखकर परिणीति चोपड़ा से भी नहीं रहा गया। परिणीति खुद ही स्टेज पर आई और भावना के साथ डांस करने लगी थी।
यह भी पढें - Video: देवभूमिवासियों से अपील, उत्तराखंड पुलिस के जवान ‘वीरू’ का हौसला बढ़ाएं
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड में घूमने आई यूरोप की लड़की, गांव में रही और गाती हैं शानदार पहाड़ी गीत
ये उत्तराखंड की बेटियां ही हैं, जो लगातार अपने कामों और अपनी प्रतिभा से लोगों के दिलों में जगह बना रही हैं। भावना के बारे में कहा जाता है कि वो खुशदिल हैं, प्रतिभाशाली हैं और बेहतरीन हुनर की मालकिन हैं। आप भी भावना का ये खूबसूरत वीडियो जरूर देखिेए।