Video: देवभूमि की बेटी बनेगी विराट कोहली की दुल्हन, धोनी भी ऐसा कर चुके हैं
Dec 9 2017 4:27PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड की एक और बेटी, देहरादून के नेशविला रोड में जिसने अपना बचपन बिताया, जो आम तौर पर कई बार कई समारोहों में गढ़वाली गीत गाती रहती हैं, वो हैं अनुष्का शर्मा। अनुष्का की शादी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से होने जा रही है। वैसे देखा जाए तो ये भी एक संयोग ही है कि इससे पहले भी भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने देहरादून की साक्षी रावत से शादी की थी। ऐसा पहली बार हो रहा है कि भारतीय टीम के एक के बाद एक दो कप्तान उत्तराखंड की बेटी को ही अपना जीवनसाथी बना रहे हैं। खास क्या है ? खास ये है कि उत्तराखंड की बेटियों की पहचान दुनिया में सबसे अलग हैं। व्यहार सबसे अलग, रीती रिवाजों की जानकार, अपनी भाषा और अपनी संस्कृति को अपने साथ लेकर चलने वाली ये बेटियां ही तो हैं। अनुष्का शर्मा भी ऐसी ही लड़कियों में से एक कही जाती हैं।
यह भी पढें - Video: ‘ठंडो रे ठंडो’ गीत का नया अंदाज, पहाड़ में फिर गूंज उठे नए सुर
यह भी पढें - Video: देवभूमि की बेटी का पहाड़ी गीत पर कत्थक डांस, दुनिया ने देखी उत्तराखंडी संस्कृति !
वो कितनी भी स्टारडम पा लें, लेकिन अपनी माटी को नहीं भूलती। हर साल एक ना एक बार वो उत्तराखंड आती हैं, यहां की वादियों में घूमती हैं और साबित करती हैं कि उत्तराखंड की बेटियां अपनी जमीन नहीं छोड़ती। बताया जा रहा है कि शादी के बाद सबसे पहले वो उत्तराखंड के अनंत धाम जाएंगी और अनंत बाबा का आशीर्वाद लेंगी। अनुष्का शर्मा का जन्म बैंगलोर में हुआ था लेकिन उनके माता-पिता उत्तराखंड के गढ़वाल के रहने वले हैं। उनके पिता, कर्नल अजय कुमार शर्मा एक आर्मी अफसर है। अनुष्का की मां आशिमा शर्मा गृहणी है। अनुष्का के बड़े भाई कारनेश मर्चंट नेवी में तैनात है। जन्म भले ही बैंलोर में हुआ हो, लेकिन अनुष्का कहती हैं कि वो उत्तराखंड की पक्की गढ़वाली हैं। कई बार वो गढ़वाली गीत गाते भी दिखती हैं। शाकाहार को प्राथमिकता देने के लिए अनुष्का कैंपेनिंग भी करती हैं।
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड की योगा टीचर, अब बॉलीवुड में मचाएगी धमाल, बधाई दें
यह भी पढें - केदारनाथ को बॉलीवुड का प्रणाम, शूटिंग के लिए रुद्रप्रयाग पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत !
ये विवाह 12 दिसंबर को होगा। वैसे हम आपको अनुष्का का एक वीडियो भी दिखा रहे हैं। इसमें अनुष्का फिल्मी हस्तियों के बीच मौजूद हैं। सभी ने अपने अपने गीत गाए, लेकिन जब अनुष्का शर्मा का नंबर आया तो उन्होंने गढ़वाली गीत गाना ही बेहतर समझा। अक्षय कुमार ने अनुष्का के गीत की काफी तारीफ की थी। अनुष्का और विराट को शादी की ढेरों शुभकमनाएं।