image: Virat kohli anushka sharma got married in 9 dec

उत्तराखंड की अनुष्का और दिल्ली के विराट कोहली, हो गई शादी...बधाई हो

Dec 11 2017 8:19PM, Writer:शीतल

बधाई हो...उत्तराखंड की अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की शादी हो गई है। बताया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली शादी के बंधंन में बंध चुके हैं। इससे पहले खबर थी कि दोनों की शादी 12 दिसंबर को होगी। फिल्मी मैगजीन फिल्मफेयर ने भी इस बारे में पुष्टि कर दी है। मैगजीन ने दोनो की शादी की खबर को कन्फर्म किया है। बताया जा रहा है कि इस जल्द ही कपल द्वारा शादी का ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दिया जाएगा। यहां आपको बता दें कि विराट और अनुष्का दोनों ही अपने परिवार और बेहद चुनिंदा मेहमानों के साथ इटली के टसक्नी के लग्जरी रिजार्ट में रूके हैं। बताया जाता है कि ये जगह दुनिया के सबसे महंगे टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। जगह आमतौर पर दिसंबर में बंद रहती है। बताया जा रहा है कि विराट-अनुष्का की शादी के लिए स्पेशली इस जगह को खुलवाया गया है।

यह भी पढें - देवभूमि का ‘बाहुबली’, जिसे मिला पहला विक्टोरिया क्रॉस, जर्मन सेना पर अकेले ही पड़े भारी
यह भी पढें - बर्फबारी के बीच केदारनाथ पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र, 2018 में दिखेगा भव्य रूप
खबर तो ये भी है कि दोनों ने 9 दिसंबर को ही इटली के मिलान में दोनों ने शादी कर ली। शादी के समारोह में दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि क्रिकेट जगत से सचिन तेंदुलकर इस शादी में शामिल हुए हैं। अनुष्का शर्मा ऐसी ही लड़कियों में से एक कही जाती हैं जो कितनी भी स्टारडम पा लें, लेकिन अपनी माटी को नहीं भूलती। हर साल एक ना एक बार वो उत्तराखंड आती हैं, यहां की वादियों में घूमती हैं और साबित करती हैं कि उत्तराखंड की बेटियां अपनी जमीन नहीं छोड़ती। बताया जा रहा है कि शादी के बाद सबसे पहले वो उत्तराखंड के अनंत धाम जाएंगी और अनंत बाबा का आशीर्वाद लेंगी। अनुष्का शर्मा का जन्म बैंगलोर में हुआ था लेकिन उनके माता-पिता उत्तराखंड के गढ़वाल के रहने वले हैं। उनके पिता, कर्नल अजय कुमार शर्मा एक आर्मी अफसर है।

यह भी पढें - पहाड़ के गरीब किसान का बेटा, आर्मी ऑफिसर बनकर बढ़ाया देवभूमि का मान
यह भी पढें - उत्तराखंड में बर्फबारी के बीच रोमांच, 6 जनवरी से स्नो बाइकिंग का मजा लीजिए
अनुष्का की मां आशिमा शर्मा गृहणी है। अनुष्का के बड़े भाई कारनेश मर्चंट नेवी में तैनात है। जन्म भले ही बैंलोर में हुआ हो, लेकिन अनुष्का कहती हैं कि वो उत्तराखंड की पक्की गढ़वाली हैं। कई बार वो गढ़वाली गीत गाते भी दिखती हैं। शाकाहार को प्राथमिकता देने के लिए अनुष्का कैंपेनिंग भी करती हैं। विराट और अनुष्का इस वक्त देश की बड़ी सेलेब्रिटी में शुमार हैं। काफी वक्त से विराट और अनुष्का की शादी की बातें कही जा रही थी। इसके साथ ही कहा जा रहा था कि ये शादी 12 दिसंबर को होगी। लेकिन लग रहा है कि तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। मैगजीन फिल्मफेयर ने साफ किया है कि ये शादी हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों ही अपनी शादी का ऑफिशियल अनाउंसमेंट करने जा रहे हैं। फिलहाल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को शुभकामनाएं ।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home