image:  Rapper honey singh in rishikesh

शांति की तलाश में उत्तराखंड पहुंचे हनी सिंह, ऋषिकेश से अपने फैंस को बताई खास बातें

Dec 19 2017 6:18AM, Writer:कपिल

क्या आप जानते हैं कि आखिर बॉलीवुड के मशहुर रैपर हनी सिंह कहां हैं ? दरअसल हनी सिंह उत्तराखंड पहुंच गए और उन्होंने पवित्र नदी गंगा के किनारे अपना यादगार वक्त बिताया है। दरअसल उत्तराखंड हमेशा से ही बड़ी सेलेब्रिटीज के लिए खूबसूरत स्थाल रहा है। खासतौर पर ऋषिकेश की बात करें, तो यहां हर साल बड़ी बड़ी सेलेब्रिटीज के साथ साथ देश विदेश के लोगों का आना जाना लगा रहता है। हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर रैपर हनी सिंह भी यहां पहुंचे। जी हां अपने रैप से दुनिया को थिरकाने वाले हनी सिंह ऋषिकेश की हसीन वादियों में पहुंच गए। बताया जा रहा है कि हनी सिंह ने परिवार संग तीर्थनगरी में तीन दिन बताए। इसके साथ ही उन्होंने यहां मां गंगा के दर्शन किए। हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया और फैंस से दूरी बनाए रखी।

यह भी पढें - नैनीताल पहुंचते ही ये बॉलीवुड स्टार बोला, ‘देवताओं के बीच हूं, वादियों की खामोशी सुन रहा हूं’
यह भी पढें - Video: जब देवभूमि की बेटी ने दिखाया एक्टिंग का जलवा, तो परिणीति चोपड़ा भी हुई हैरान...देखिए
इसके साथ ही हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें भी अपलोड की हैं। इन तस्वीरों को अपलोड करने के साथ ही हनी सिंह ने लिखा है कि ‘गंगा जी के किनारे शांति महसूस कर रहा हूं’’। अगर आप सोच रहे हैं कि काफी वक्त से हनी सिंह का नया गीत नहीं आया है, तो हो सकता है कि आपका इंतजार खत्म हो जाए। क्योंकि इसके साथ ही हनी सिंह ने लिखा है कि ‘वो गंगा किनारे बैठकर नई धुन तैयार कर रहे हैं और कुछ लिखने की कोशिश कर रहे हैं’। इसके बाद हनी सिंह ने लिखा है ‘जय गंगा मैया की।’’ बताया जा रहा है कि वे अपने नए गाने की तैयारी करने यहां आए थे। बताया जा रहा है कि हनी सिंह बीते 14 दिसंबर को तपोवन पहुंचे थे। वो पत्नी और पिता के साथ तीर्थनगरी पहुंचे और एक होटल में रहे। पहला दिन उन्होंने होटल में बिताया।

यह भी पढें - उत्तराखंड को बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर का प्रणाम, देवभूमि के लोगों के बारे में बोले खास बात
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड में घूमने आई यूरोप की लड़की, गांव में रही और गाती हैं शानदार पहाड़ी गीत
इसके बाद दूसरे और तीसरे दिन वो गंगा किनारे नीम बीच और बाकी घाटों पर घूमे। हनी सिंह ने तीन दिनों के दौरान अपने प्रशंसकों और मीडिया से दूरी बनाए रखी। उन्होंने होटल स्टाफ से भी उनकी मौजूदगी को लीक आउट करने से मना किया था। अब आप भी हनी सिंह की ये फेसबुक पोस्ट देखिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home