image: Ridhi bisht dance on garhwali song

Video: रिधि बिष्ट...खूबसूरत पहाड़ी लड़की, खूबसूरत अदाएं और सुपरहिट हुनर देखिए

Dec 27 2017 6:15PM, Writer:नीता

उत्तराखंड के युवा लगातार कुछ ना कुछ ऐसा कर रहे हैं कि हर किसी की नजरें इन पर टिक जाएं। अब आप रिधि बिष्ट को ही ले लीजिए। रिधी बिष्ट यूं तो दिल्ली की रहने वाली हैं। लेकिन वो मूल रूप से नैनीताल की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई और कॉलेज तक सब कुछ दिल्ली से किया है। लेकिन सबसे खास बात ये है कि शायद वो भी अपनी जड़ों को नहीं भूलती। हाल ही में रिधि ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वो अपने बेहतरीन डांस का हुनर दिखा रही हैं। गढ़वाली गीत ‘’भोट्याणीं’’ पर रिधि बिष्ट ने बेहतरीन डांस किया है। अपने बिंदास अंदाज के लिए रिधि वैसे ही पहले से काफी मशहूर हैं। वैसे रिधि एक बेहतरीन आर्टिस्ट भी हैं। आज के दौर में पहाड़ी टैलेंट की दुनियाभर में चर्चाएं हो रही है। इनमें से एक टैलेंट रिधि भी हैं। इनका हुनर लाजवाब है।

यह भी पढें - Video:उत्तराखंड के युवाओं की यादगार पेशकश, आपका दिल जीतने आया ये गढ़वाली गीत
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड का जादू सिर चढ़कर बोलेगा…देखिए...बॉलीवुड की टक्कर का नया पहाड़ी गीत !
रिधि ने यू-ट्यूब और फेसबुक के जरिए लोगों तक अपने हुनर का जादू पहुंचाने की सोची थी। आज रिधि के हर डांस को यू-ट्यूब पर अच्छे खासे हिट्स मिल जाते हैं। बेहतरीन हैं उत्तराखंड के य़े नए कलाकार जो अपन हुनर को लगातार तराशते जा रहे हैं, सबसे खास बात ये है कि अपनी जड़ों को किसी भी हाल में नहीं भूलना चाहते। आपको बता दें कि रिद्धि बिष्ट गढ़वाली एल्बम में भी काम कर रही हैं। उनके और भी गाने रिलीज़ होने वाले हैं। उनका डांस करने का अंदाज उन्होंने नहीं बदला। इससे पहले भी रिधि लगातार इस तरह के डांस से चर्चाओं में बनी रहीं। इसी बिंदास अंदाज के चलते उनके बड़ी संख्या में फैन हैं। अब रिधि ने एक्टिंग की तरफ फोकस किया है। उत्तराखंड की अपनी एक संस्कृति है, परंपरा है, उत्तराखंड के लोग अपनी संस्कृति पर गर्व करते हैं।

यह भी पढें - Video: ये है बिंदास गढ़वाली लड़की, खूबसूरती में फिट और हुनर में सुपरहिट !
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड की असली ‘दंगल गर्ल’, 5 मिनट में ही पहलवान को चित कर दिया
अपनी कला और संस्कृति को बचाने के लिए देवभूमि के लोग निरंतर प्रयास करते रहते हैं। आज कल सोशल मीडिया का जिस तरह से बोलबाला है। उसका इस्तेमाल पहाड़ के लोग भी कर रहे हैं। सोशळ मीडिया के जरिए पूरी दुनिया के सामने पहाड़ों के संगीत को पेश किया जा रहा है और ये जरूरी भी है। चलिए अब ये डांस भी देखिए


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home