Video: उत्तराखंडी संस्कृति में रंगा बॉलीवुड, अर्जुन कपूर और परिणीति का छोलिया डांस देखो
Dec 29 2017 12:33PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराएं हैं, जिसे आज के युवा भले ही भूल रहे हैं, लेकिन अभी भी ये हमारे पहाड़ों में जिंदा है। खुद बॉलीवुड सितारे अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा को ये डांस बेहद पसंद आया। दरअसल हाल ही में अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा पिथौरागढ़ अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। उस दौरान उनके सामने छोलिया डांस की एक झलक पेश की गई। ये डांस दोनों को इतना खूबसूरत लगा कि, वो भी अपने कदमों को थिरकने से नहीं रोक पाए। अर्जुन और परिणिती दोनों ने ही इस डांस का जमकर लुत्फ उठाया है। अर्जुन के मुताबिक उत्तराखंड के नजारे बेहद ही शानदार हैं। यहां की वादियां एक पल के लिए भी पलक झपकने का मौका नहीं देगी। इसके साथ ही अर्जुन ने उत्तराखंड के लोगों के लिए कुछ बातें कही हैं।
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड की यादों को वापस लाए पांडवाज, पेश किया रिकॉर्डतोड गीत ‘’शकुना दे’’
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड के रंग में डूबे दिल्ली-NCR, ये है महाकौथिग का जलवा, वायरल हुआ वीडियो
उनके मुताबिक उत्तराखंड के लोग बेहद ही सीधे और सरल हैं। उनका कहना है कि उत्तराखंड के लोगों में मित्रता की भावना है और वो एक दूसरे की मदद करने पर भरोसा रखते हैं। कहा जाता है कि उत्तराखंड में हजारों साल पहले छोलिया नृत्य की शुरुआत की गई थी। इस नृत्य को छोलिया कहा जाता है ये कुमाऊं का प्रसिद्ध और परम्परागत लोक नृत्य है। इतिहासकार कहते हैं कि इसका इतिहास हजारों साल पुराना है। पुराने वक्त से ही छोलिया उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान में से एक रहा है। इस नृत्य की खास बात ये है कि आपको एक साथ श्रृंगार और वीर रस दोनों के दर्शन हो जाते हैं। हालांकि इतिहासकारों के इस नृत्य को लेकर अलग अलग मत हैं। कुछ लोग इसे युद्ध में जीत के बाद किया जाने वाला नृत्य कहते हैं।
यह भी पढें - उत्तराखंड पहुंची मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, देवभूमि के लिए कही खास बात
यह भी पढें - Video: रिधि बिष्ट...खूबसूरत पहाड़ी लड़की, खूबसूरत अदाएं और सुपरहिट हुनर देखिए
तो कुछ लोग कहते हैं कि तलवार की नोक पर शादी करने वाले राजाओं के शासन की उत्पत्ति का सबूत ये नृत्य है। इस नृत्य की एक खास बात ये है कि इसमें ढोल-दमाऊं की भूमिका अहम होती है। इसके अलावा इसमें नगाड़े, मसकबीन, कैंसाल, झंकोरा और रणसिंगा जैसे वाद्य यंत्रों का भी इस्तेमाल होता है। 90 के दशक तक छोलिया डांस करीब करीब हर कुमाउनी शादी में देखा जाता था। आज के दौर में इसकी जगह बैंड-बाजे ने ले ली है।