image: Chita ki chaitwali of amit sagar got 50 hits on you tube

Video: ‘चैता की चैत्वाली’ बना उत्तराखंड का पहला लोकगीत, जिसने बनाया नया रिकॉर्ड !

Jan 3 2018 4:32PM, Writer:सुशील

सोशल मीडिया आज के दौर में लोकप्रियता बटोरने का बड़ा मंच बन चुका है। जी हां ये सोशल मीडिया ही है, जो आम को खास बना देती है। उत्तराखंड के युवा और गीतकार भी इसका भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं। खास तौर पर आपको यू-ट्यूब पर आपको उत्तराखंड से जुड़े कई किस्से और लोकगीत मिल जाएंगे। आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि उत्तराखंड का वो पहला लोकगीत कौन सा है, जिसने यू-ट्यूब पर 50 लाख हिट्स लेने का रिकॉर्ड तैयार किया है। जी हां ये गीत है चैता की चैत्वाली, जिसने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। यू-ट्यूब पर 50 लाख से ज्यादा हिट्स बटोरने वाला चैता की चैत्वाली को अमित सागर ने गाया है। इसके बोल उत्तराखंड के महान गीतकार रह चुके स्वर्गीय चंद्र सिंह राही जी के हैं। अमित सागर ने इसे नई आवाज दी और नए संगीत के साथ सुपरहिट कर दिया।

यह भी पढें - Video: देवभूमि की सांसों में बसे हैं ये मीठे बोल, 16 साल पहले का ये गीत आज भी नया है
यह भी पढें - Video: उत्तराखंडी छोरे दे रहे हैं बॉलीवुड को टक्कर, शानदार है ये नया गढ़वाली हिप-हॉप !
अमित सागर एक बेहतरीन गायक है। उन्हें नए प्रयोग के गीतों का मास्टरमाइंड भी कहा जाता है। अमित सागर के इस गीत ने किशन महिपाल के गीत फ्योंलड़िया को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि फ्योलड़िया इस रेस में बना हुआ है। फ्योंलड़िया अब तक 49 लाख हिट्स बटोर चुका है। कुछ वक्त से चैता की चैत्वाली और फ्योंलड़िया के बीच यू-ट्यूब पर बादशाहत की जंग चल रही थी। बताया जाता है कि 21 जनवरी को चैत्वाली ने 40 लाख का आंकड़ा छुआ। लेकिन बीते 10 दिनों में ही चैता की चैत्वाली को 10 लाख लोगों ने देखा और पहली बार 50 लाख हिट्स को छूने वाला पहला गीत अब ये बन गया है। बीते दस दिनों में इस गीत को 10 लाख लोगों ने देखा और नया रिकॉर्ड बन गया।

यह भी पढें - Video: उत्तराखंड की यादों को वापस लाए पांडवाज, पेश किया रिकॉर्डतोड गीत ‘’शकुना दे’’
यह भी पढें - Video: देवभूमि का युवा, जिसने गांव से पलायन रोका, शाहरुख खान ने किया सम्मान
उत्तराखंड के महान लोक गायक स्वर्गीय चंद्र सिंह राही के कभी इस आंछरी जागर गीत को गाया था। इसके बाद अमित सागर ने इस गीत को नए अंदाज में तैयार किया था। इस गीत का जादू शुरूआत से ही लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था। सोशल मीडिया के साथ साथ आयोजनों और कार्यक्रमों इस गीत का जबरदस्त जलवा रहा। अमित सागर को इस उपलब्धि के लिए बधाई


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home